फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Narcotics cell crime branch arrested serial killer Devendra Sharma after a secret input

टैक्सी चालकों की हत्या कर कासगंज नहर में मगरमच्छ के आगे फेंक देता था शव, अब सीरियल किलर हुआ गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2020 12:33 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 29 Jul 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Narcotics cell crime branch arrested serial killer Devendra Sharma after a secret input
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

दिल्ली के नारकोटिक्स सेल की क्राइम ब्रांच को बुधवार सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है। इंस्पेक्टर राम मनोहर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसआई श्याम शरण, अशोक नागर, संजय व सीटीएस सुमित व अर्जुन ने एसीपी नारकोटिक्स जेएन झा की देखरेख में ट्रैप लगा कर बापरोला इलाके से देवेंद्र शर्मा नाम के सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


देवेंद्र शर्मा बीते दिनों पैरोल पर बाहर निकला था और उसके बाद फरार हो गया था। वह बीएएमएस डॉक्टर से सीरियल किलर बना था और जयपुर सेंट्रल जेल में हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था।
विज्ञापन


देवेंद्र शर्मा के खिलाफ हत्या के केस में सजा भुगतने के दौरान पैरोल जंप करने के लिए जयपुर में मुकद्दमा दर्ज किया गया था। देवेंद्र और उसके साथियों पर 2002-2004 के बीच दर्जनों ट्रक/टैक्सी ड्राइवर की हत्या का आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वो हत्या के बाद शवों को हजारा नहर, कासगंज में फेंक दिया करते थे जहां मगरमच्छ उन्हें खा जाते थे और टैक्सी बेच देते थे या मेरठ में कटवा देते थे। हत्यारा देवेंद्र शर्मा पैरोल पर फरार होने के बाद गुपचुप तौर पर शादी कर के दिल्ली में छुपकर रह रहा था।

देवेंद्र शर्मा पर उत्तर प्रदेश में नकली गैस एजेंसी खोलने के भी दो केस दर्ज हुए थे। देवेंद्र शर्मा 2004 के कुख्यात किडनी ट्रांसप्लांट कांड में भी जयपुर, बल्लभगढ़ और गुड़गांव के मामलों में गिरफ्तार हुआ था और उसने 125 से ज्यादा ट्रांसप्लांट कराए थे।


देवेंद्र शर्मा के खिलाफ अपहरण और हत्या के दर्जनों मामले दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में 2002 के बाद दर्ज हुए थे जिनमें कई केस में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed