फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Narad Muni will become famous actor Asrani in Luv Kush Ramlila Committee

Ram Leela: लव कुश रामलीला कमेटी में असरानी बनेंगे नारद, मंच को दिया जाएगा अयोध्या में बन रहे राम लला मंदिर का रूप

Mon, 04 Jul 2022 02:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 04 Jul 2022 02:23 AM IST
सार

लालकिला के ऐतिहासिक मैदान में  इस बार 26 सितंबर से 06 अक्तूबर तक रामलीला का मंचन होगा। लव कुश रामलीला कमेटी की ओर से प्रतिवर्ष दशहरा के अवसर पर कराई जाने वाली रामलीला में अभिनेता असरानी रामलीला में नारद मुनि बनेंगे। इसी के साथ कई विख्यात फिल्म अभिनेता एवं छोटे पर्दे के कलाकार विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
Narad Muni will become famous actor Asrani in Luv Kush Ramlila Committee
प्रेस वार्ता के दौरान अभिनेता असरानी व अन्य कमेटी सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालकिला के ऐतिहासिक मैदान में लव कुश रामलीला कमेटी की ओर से प्रतिवर्ष दशहरा के अवसर पर कराई जाने वाली रामलीला में इस साल भी कई विख्यात फिल्म अभिनेता एवं छोटे पर्दे के कलाकार विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाएंगे। शोले फिल्म में हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर वाले डायलॉग से सुर्खियों में आए अभिनेता असरानी रामलीला में नारद मुनि बनेंगे।

विज्ञापन


कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार व महामंत्री सुभाष गोयल ने असरानी एवं अन्य कलाकारों की मौजूदगी में रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस बार 26 सितंबर से 06 अक्तूबर तक रामलीला का मंचन होगा। रामलीला में असरानी समेत फिल्म नगरी के 30 से ज्यादा कलाकार विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाएंगे। वहीं मंचन के लिए तीन मंजिला विशाल मंच बनाया जाएगा, मंच की तीसरी मंजिल से सभी देवी देवताओं का आकाश में विचरण और पुष्प वर्षा की जाएगी। पहली और दूसरी मंजिल पर लीला का मंचन बिना एक पल रुके होगा और इसे अयोध्या में बनाए जा रहे राम लला मंदिर का रूप दिया जाएगा। रामलीला मंचन से तीन दिन पहले से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि मंच के बैकग्राउंड में विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, वहीं विशाल क्रेनों की मदद से राम रावण युद्ध का मंचन आकाश में होगा। इसी तरह हनुमान के समुंद्र पार करके लंका में जाने, संजीवनी बूटी लाने, हनुमान का राम लक्ष्मण को कंधों पर बिठा कर जाने के दृश्य भी आधुनिक तकनीक की मदद से आकाश मार्ग पर दिखाए जाएंगे। रामलीला में राम का किरदार मशहूर फिल्म टीवी स्टार सोनू डागर निभाएंगे, वहीं सीता टीवी एक्ट्रेस शिवानी राघव और हनुमान जय हनुमान टीवी सीरियल में हनुमान का किरदार निभा चुके फिल्म स्टार निर्भय वाधवा बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed