फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nandu gang miscreant Kuldeep held after encounter in delhi

मुठभेड़ के बाद दबोचा नंदू गैंग का बदमाश कुलदीप

Tue, 01 Oct 2019 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 01 Oct 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
Nandu gang miscreant Kuldeep held after encounter in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

द्वारका के सेक्टर-10 के पास सोमवार तड़के कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के बदमाश कपिल राठी से स्पेशल सेल की मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से आठ गोलियां चलीं। पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। आरोपी गांव संखोल, बहादुरगढ़ (हरियाणा) निवासी कुलदीप राठी उर्फ राजा (33) को काबू कर अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी टांग में गोली लगी थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक, एक पिस्टल, तीन कारतूस व तीन खोखे बरामद किए। पुलिस की मानें तो कुलदीप के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, अगवा कर जबरन वसूली और लूटपाट के दिल्ली-एनसीआर में कई मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


कई मामलों में आरोपी भगोड़ा घोषित है। पुलिस टीम दो साल से कुलदीप की तलाश कर रही थी। कुलदीप नंदू और उसके गैंग के बदमाशों को अपने नेटवर्क के जरिये हिमाचल प्रदेश में तकनीकी सहायता देने के अलावा उनके छिपने की व्यवस्था भी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कपिल सांगवान उर्फ नंदू और उसका साथी विकास उर्फ पीके दिल्ली-एनसीआर में अपना दबदबा बनाने के लिए ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम दे रहे थे। हाल में नंदू ने प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र उर्फ निंटी पहलवान की सरेराह गोलियां बरसाकर हत्या की थी। 

दबदबा बढ़ाने के लिए नंदू ने अपने शार्प शूटर को हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके से दिल्ली बुलवाया। सूचना जुटाने के लिए एक टीम को हिमाचल प्रदेश भी भेजा गया। इस बीच एसीपी संजय दत्त, इंस्पेक्टर मानसिंह, संजीव कुमार व अन्य की टीम को सोमवार तड़के सूचना मिली कि बदमाश कुलदीप राठी द्वारका के सेक्टर-23 के पास आने वाला है। 

सूचना के बाद तड़के 4.30 बजे राधा स्वामी सत्संग, सेक्टर-23 के पास पिकेट लगाकर छानबीन शुरू की गई। इस बीच बदमाश को बाइक पर आता देखकर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह फरार होने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो वह रास्ते में बाइक छोड़कर सेक्टर-10 की ओर भागने लगा।

इस बीच बदमाश ने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से गोलियां चलाई गईं। एक गोली कुलदीप की टांग में लगी। फौरन उसे काबू कर अस्पताल पहुंचाया गया। 

डीयू से ग्रेजुएट है कुलदीप
आरोपी कुलदीप राठी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल कॉलेज से ग्रेजुएशन की थी। कॉलेज के दिनों में इसकी मुलाकात विकास लंगरपुरिया और अमित गुलिया से हुई। यह उनके साथ मिलकर अपराध को अंजाम देने लगा। कुलदीप ने विकास लंगरपुरिया, धारा सिंह उर्फ धर्रे, अनिल उर्फ गंजा, चेतन उर्फ बॉक्सर, विकास उर्फ पीके, ज्योति उर्फ बाबा जैसे बदमाशों के साथ काम किया। 

दबदबा बनाने की लड़ाई में कुलदीप ने लंगरपुरिया का साथ छोड़कर नंदू का हाथ थाम लिया। धीरे-धीरे वह नंदू और विकास पीके का बेहद खास बन गया। विकास उर्फ पीके की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ है। इससे पूर्व कुलदीप को अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था, लेकिन 2017 में जेल से छूटने के बाद उसने दोबारा कोर्ट का रुख नहीं किया। तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी।

नंदू और गैंग के बदमाशों पर मकोका की तैयारी
राजधानी में पिछले कुछ दिनों में नंदू और उसके साथियों ने जिस प्रकार से कई वारदात को अंजाम दिया है, उससे दहशत का माहौल है। वारदात पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने नंदू और उसके गैंग के बदमाशों पर मकोका लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 


पुलिस कपिल सांगवान उर्फ नंदू के अलावा, कृष्ण कुमार, अमित शर्मा, विपिन यादव, संदीप काले, गुलशन खाती, विकास उर्फ नकुल, अमित गुलिया, सचिन चिकारा, प्रदीप उर्फ फौजी और ज्योति प्रकाश उर्फ ज्योति बाबा के खिलाफ मकोका लगाने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मकोका लगने के बाद पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद बदमाशों का जेल से बाहर निकलना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed