फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Namo Bharat model showcased in Berlin

Delhi NCR News: नमो भारत का मॉडल बर्लिन में प्रदर्शित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली की बढ़ती भीड़ और आसपास के शहरों से राजधानी आने-जाने वाले लोगों के लिए नमो भारत को बड़ी क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था के रूप में दुनिया के सामने पेश किया जा रहा है। बर्लिन में 22 से 25 सितंबर तक चल रहे इनो ट्रांस-2026 में एनसीआरटीसी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का मॉडल प्रदर्शित किया है।
विज्ञापन

एनसीआरटीसी के मुताबिक, 82 किलोमीटर लंबा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर फरवरी 2026 से पूरी तरह चालू है। इससे दिल्ली को गाजियाबाद, मेरठ और आसपास के इलाकों से तेज कनेक्टिविटी मिली है। अब तक कॉरिडोर पर 4.5 करोड़ से अधिक यात्राएं हो चुकी हैं। हाल ही में एक दिन में 1.68 लाख से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन

बर्लिन में स्टॉल का उद्घाटन एनसीआरटीसी की चेयरपर्सन डी थारा ने किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय रेल लोगों को शहर से बाहर कम खर्च में रहने और रोजगार के लिए राजधानी तक आसानी से पहुंचने का अवसर देती है। इससे दिल्ली में भीड़ कम करने में मदद मिल सकती है। एमडी शलभ गोयल ने कहा कि नमो भारत में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है और इस मॉडल को बड़े शहरों में सतत विकास के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed