फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Namo Bharat creates awareness on menstrual hygiene at stations

Delhi NCR News: नमो भारत स्टेशनों पर मासिक धर्म स्वच्छता के लिए किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-एनसीआरटीसी ने नमो भारत स्टेशनों पर दो-दिवसीय मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर एनसीआरटीसी की ओर से नमो भारत स्टेशनों पर महिलाओं को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। 27 और 28 मई को सराय काले खां और बेगमपुल नमो भारत स्टेशनों पर दो-दिवसीय जागरूकता अभियान आयोजित चला।


दिल्ली–गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के ऑपरेशन्स एवं मेंटेनेंस पार्टनर डीबी आरआरटीएस इंडिया के सहयोग से यह जागरूकता अभियान चला। इस पहल के अंतर्गत स्टेशनों पर तथा नमो भारत ट्रेनों के महिला कोच के भीतर विशेष गतिविधियां आयोजित हुईं। स्टेशनों पर यात्रियों की अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में सूचना डेस्क और जागरूकता कियोस्क स्थापित किए गए, जहां महिला वॉलंटियर्स ने यात्रियों से संवाद कर मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी साझा की। इस दौरान महिला यात्रियों को नि:शुल्क सैनिटरी पैड, पीरियड ट्रैकर और आवश्यक हाइजीन किट भी वितरित की गईं।इस वर्ष के आरंभ में एनसीआरटीसी ने आकांक्षाओं के पंख नाम से जेंडर सेंसिटाइजेशन कैंपेन की शुरुआत भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article