फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   name of Aurangzeb Road new name APJ Abdul Kalam's remain same

औरंगजेब रोड का नाम एपीजे अब्दुल कलाम ही रहेगा

Thu, 15 Oct 2015 04:58 AM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 04:58 AM IST
विज्ञापन
name of Aurangzeb Road new name APJ Abdul Kalam's remain same

हाईकोर्ट ने औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम रोड करने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। इसके अलावा अदालत ने उस याचिका को भी खारिज कर दिया जिसमें सड़क का नाम गुरु तेग बहादुर करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया था।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश जी.रोहिणी व न्यायमूर्ति जयंतनाथ की खंडपीठ ने अधिवक्ता शाहिद अली व दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा दायर याचिका को खारिज करते हुए कहा कि इस मामले में कोई जनहित नहीं है।
विज्ञापन


अदालत ने याचिकाकर्ता से कहा कि ऐसा लगता है कि नाम परिवर्तन से आप प्रभावित हुए हैं न कि पब्लिक।

क्या रहा पूरा मामला

name of Aurangzeb Road new name APJ Abdul Kalam's remain same

यदि कोई व्यक्ति अपने मुद्दे को जनहित का नाम लेकर आता है तो हम उसे नहीं सुन सकते। शाहिद अली ने सड़क का नाम ओरंगजेब रोड ही रखने का आग्रह किया था।


जबकि कमेटी ने तर्क रखा था कि मुगल राजा से शहीद हुए गुरु तेग बहादुर के नाम पर सड़क का नामकरण किया जाना चाहिए।

केंद्र सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल संजय जैन ने खंडपीठ को बताया कि याचिकाकर्ता इस मुद्दे को सांप्रदायिक बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed