फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nalini singh's statement on sunanda pushkar's death

मशहूर पत्रकार ने पुलिस को बताए थरूर के निजी राज

Tue, 13 Jan 2015 04:15 PM IST
Updated Tue, 13 Jan 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन
Nalini singh's statement on sunanda pushkar's death

देश की जानी-मानी पत्रकार नलिनी सिंह ने सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में पुलिस को एक चौंकाने वाला बयान दिया है। यह बयान शशि थरूर को बड़ी मुसीबत में डाल सकता है।

विज्ञापन


नलिनी सिंह का यह बयान शशि थरूर और पाकिस्तानी महिला पत्रकार के बीच संबंधों की कहानी भी बयां करता है। नलिनी सिंह ने पुलिस को बताया कि जिस रात सुनंदा पुष्कर की मौत हुई उस रात सुनंदा ने नलिनी को फोन कर अपने पति और मेहर तरार के संबंधों के बारे में कुछ बेहद निजी बातें बताईं।
विज्ञापन


सुनंदा ने नलिनी को बताया कि पाकिस्तानी महिला पत्रकार मेहर तरार और उनके पति शशि थरूर तीन दिन तक दुबई में साथ थे। बता दें कि दिल्ली पुलिस को शक है कि सुनंदा पुष्कर की हत्या हुई है और इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनंदा ने बताई निजी बातें

Nalini singh's statement on sunanda pushkar's death

नलिनी सिंह ने अपने बयान में बताया कि मौत वाली रात सुनंदा ने फोन पर बताया कि पाकिस्तानी पत्रकार मेहर ने शशि से कहा है कि वह उनके बिना जिंदा नहीं रह सकती।

नलिनी सिंह ने बताया कि वह सुनंदा पुष्कर को उनकी मौत से तीन-चार साल पहले से जानती थीं। मौत से करीब एक साल पहले सुनंदा अपने निजी जीवन और शशि थरूर से उनके संबंधों के बारे में भी बात करने लगी थीं।

नलिनी ने बताया कि मौत से छह सात महीने पहले सुनंदा अपने पति और पाकिस्तानी पत्रकार मेहर के बीच बन रहे संबंधों और पति से बिगड़ते रिश्ते के बारे में भी नलिनी को बताया करती थीं।

तीन दिन साथ रहे थे मेहर-थरूर

Nalini singh's statement on sunanda pushkar's death

सुनंदा ने उन्हें बताया कि उनके पति और मेहर जून 2013 में दुबई में तीन दिन तक साथ रहे थे। चूंकि सुनंदा की दुबई में अच्छी जान पहचान थी तो उन्हें सारी गतिविधियों के बारे में पता लग जाता था। सुनंदा ने नलिनी को यह भी बताया था कि उन दोनों के संबंधों को साबित करने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत भी‌ थे।

नलिनी ने बताया कि 16-17 जनवरी की रात 12:10 बजे उनके पास सुनंदा का फोन आया। सुनंदा बेहद परेशान थी और रो रही थी। उसने मुझे बताया कि शशि और मेहर ने एक दूसरे को बेहद निजी रोमां‌टिक मैसेज भेजे हैं।

नलिनी के मुताबिक उनमें से एक मैसेज ऐसा भी था जिसमें कहा गया था कि आम चुनावों के बाद वह सुनंदा को तलाक देकर मेहर से शादी करने वाले हैं। जिसके जवाब में मेहर ने लिखा था कि वह ‌शशि के बिना जिंदा नहीं रह सकती।

इस दौरान शशि थरूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह किसी सुब्रह्मणयम स्वामी को नहीं जानते। और अगर उन्हें पता है कि सुनंदा को हत्यारा कौन है तो उन्हें पुलिस को जाकर इस बारे में बताना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed