फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nagaur court shootout five shooters including minor arrested

नागौर कोर्ट शूटआउट: नाबालिग समेत पांच शूटर किए गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद

Tue, 27 Dec 2022 06:25 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 Dec 2022 06:25 AM IST
सार

इस गिरोह का नेटवर्क यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व नेपाल तक फैला हुआ है। आरोपी दीपक नागौर कोर्ट शूटआउट को अंजाम देने के बाद नेपाल भागने के फिराक में था। इसलिए वह दिल्ली आया था। गिरफ्तार शूटर अक्षय पर यूपी व हरियाणा पुलिस ने इनाम रखा हुआ था।

विज्ञापन
Nagaur court shootout five shooters including minor arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नागौर कोर्ट, राजस्थान शूटआउट के मास्टरमाइंड दीपक उर्फ दीप्ति और नाबालिग समेत चार शूटरों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। इसी गिरोह ने नालागढ़, हिमाचल प्रदेश में शूटआउट, फरीदाबाद, हरियाणा निवासी यूथ कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या, पंजाब में बेअदबी कांड के आरोपी प्रदीप की हत्या और गाजियाबाद, यूपी में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


इस गिरोह का नेटवर्क यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व नेपाल तक फैला हुआ है। आरोपी दीपक नागौर कोर्ट शूटआउट को अंजाम देने के बाद नेपाल भागने के फिराक में था। इसलिए वह दिल्ली आया था। गिरफ्तार शूटर अक्षय पर यूपी व हरियाणा पुलिस ने इनाम रखा हुआ था।

विज्ञापन
Trending Videos

स्पेशल सेल डीसीपी मनीषी चंद्रा के अनुसार आपराधिक प्रवृति का संदीप बिश्रोई उर्फ सेठी अपने 10-15 साथियों के साथ हत्या के मामले में नागौर कोर्ट में पेशी के लिए 19 सिंतबर, 2022 को गया था। तभी हथियारों से लैस छह बदमाश वहां पहुंचे और संदीप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें संदीप की मौत हो गई थी और उसके चार साथी घायल हो गए थे। पंजाब के बंबीहा गिरोह ने इस शूटआउट की जिम्मेदारी ली थी। 

बाद में दीप्ति गिरोह ने इस शूटआउट की जिम्मेदारी ली। इस गिरोह में रंजिश वर्ष 2007 में उस समय शुरू हुई थी जब हिसार, स्थित जाट कॉलेज में संदीप बिश्रोई व दीपक के दोस्त संदीप गोदारा के बीच मारपीट हुई थी। इन गिरोह के गैंगवार में अभी तक काफी लोगों की जान जा चुकी है।

स्पेशल सेल में तैनात एसीपी विक्रम राहुल की देखरेख में इंस्पेक्टर दलीप, इंस्पेक्टर विक्रम दहिया व निशांत की टीम बदमाशों की तलाश कर रही थी। राजस्थान पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ लिया था। बाकी आरोपी फरार थे। इस टीम ने दीपक उर्फ दीप्ति को मजनू का टीला से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गांव सिसवाल, हिसार हरियाणा निवासी अनूप दावा, नाबालिग, गांव धानोदा, जींद हरियाणा निवासी जय भगवान सिंह उर्फ धोल्ला और  गांव किनोनी बरवाला मुजफ्फरनगर यूपी निवासी अक्षय बालियान उर्फ सचिन को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed