फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nadda said, Kejriwal government has cheated Delhiites

दिल्ली विधानसभा चुनावः नड्डा ने कहा, दिल्ली वालों को छला है केजरीवाल सरकार ने

Sun, 02 Feb 2020 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2020 03:50 AM IST
विज्ञापन
Nadda said, Kejriwal government has cheated Delhiites
जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने करोल बाग विधानसभा में रोड शो किया और सदर बाजार में नुक्कड़ सभा की। नड्डा ने कहा कि पांच साल से केजरीवाल सरकार ने दिल्ली वालों को छला और धोखा दिया। स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारना तो दूर झूठे प्रचार में ही जनता की गाढ़ी कमाई को लुटाते रहे। केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली के लोगों के लिए हर वो काम किए जो आम आदमी पार्टी सरकार आज तक नहीं कर पाई। आप की झूठी और नकारात्मक सरकार को बाहर करना है। वोट बैंक की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी में राजनैतिक इच्छाशक्ति की कमी थी।

विज्ञापन


केजरीवाल राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथी हैं : विधूड़ी
भाजपा के तुगलकाबाद के भाजपा रामवीर सिंह विधूड़ी के लिए प्रचार में जुटे उत्तर प्रदेश के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथी हैं। वह बौखलाकर राष्ट्रविरोधी ताकतों का साथ दे रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी कृष्णानगर विधानसभा के प्रत्याशी डॉ. अनिल गोयल के लिए रोड शो किया। कहा कि दिल्ली की जनता ने पांच साल तक आम आदमी पार्टी की सरकार और उसके छलावों को देखा है। केजरीवाल अराजकता और विवादों की राजनीति करते हैं। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो आम दिल्ली वासियों की सच्ची हितैषी है।
विज्ञापन


केंद्र में रहा लेकिन दिल्ली की अनदेखी नहीं की : राजनाथ
चुनावी प्रचार में उतरे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग राजनीति चमकाने के लिए भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि मुसलमानों को पाकिस्तान भेजा जाएगा, लेकिन नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने वाला नहीं बल्कि नागरिकता देने वाला है। द्वारका विधानसभा प्रत्याशी प्रद्युम्न राजपूत के लिए प्रचार अभियान में जुटे राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार में भले रहे, लेकिन दिल्ली की अनदेखी कभी नहीं की। मेट्रो रेल नेटवर्क का विस्तार किया। सड़कों के जाल को बढ़ावा दिया। बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाया है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है और दिल्ली का विकास दोगुनी रफ्तार से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed