फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mystery of two murders solved Four accused including two minors arrested

डबल मर्डर की गुत्थी सुलझी: नाबालिगों समेत चार आरोपियों को दबोचा, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद; खुलासा भी हुआ

Tue, 06 Aug 2024 07:40 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 06 Aug 2024 07:40 AM IST
सार

दिल्ली के वेलकम में अलग-अलग दिन हुईं दो हत्याओं की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने दो नाबालिगों समेत चार आरोपियों को दबोच लिया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद हो गया है।

विज्ञापन
Mystery of two murders solved Four accused including two minors arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में अलग-अलग दिन हुई दो युवकों की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को दबोचा है। 26 जुलाई को गाली देने पर नाबालिग ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर जावेद उर्फ बनारसी (32) नामक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी काे पकड़ा 
मामले में पुलिस ने 17 साल के नाबालिग, दानिश उर्फ चूहा और समीर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और फावड़ा बरामद कर लिया है। वहीं, शनिवार को कासिम उर्फ गजनी (23) की हत्या के मामले में पुलिस ने 16 साल के नाबालिग को गिरफ्तार किया है। मोबाइल लूटकर थप्पड़ मारने पर नाबालिग ने कासिम की हत्या की थी।
विज्ञापन


वेलकम के कबीर नगर इलाके में 26 जुलाई को देर रात पुलिस को खबर मिली कि गली नंबर-8 में जावेद उर्फ बनारसी की हत्या कर दी गई है। उसके शरीर पर चाकू के घाव के अलावा फावड़े से वारकर करने के निशान मिले। जावेद एरिया में एक किन्नर के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी की पड़ताल से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली। नाबालिग समेत तीनों आरोपियों को कबीर नगर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और फावड़ा बरामद कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि घटना वाले दिन गली से गुजरते समय मृतक युवक उसे गाली देने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगा। गुस्से में तीनों लड़कों ने पहले चाकू बाद में पास रखे फावड़े से उस पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने बताया कि उनकी जावेद से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। 

शैतान चौक के नजदीक युवक की चाकू से वारकर की थी हत्या 
वेलकम इलाके शैतान चौक के नजदीक शनिवार रात को कासिम उर्फ गजनी (23) नामक युवक की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मामले की जांच हुई तो पुलिस ने 16 साल के नाबालिग को दबोचा। नाबालिग ने खुलासा किया कि कासिम ने गली से गुजरते हुए उसका मोबाइल फोन लूट लिया था। यह देखकर उसने चाकू निकालकर कासिम पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। बाद में उसे वेलकम से दबोच लिया। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया।


चाकू घाेंपकर युवक की हत्या
नई दिल्ली। संगम विहार इलाके में युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। मृतक की शिनाख्त लक्की उर्फ पवन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी सन्नी अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात काे अंजाम दिया है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। डीसीपी अंकित चौहान के अनुसार, लक्की उर्फ पवन कुमार संगम विहार में परिवार सहित रहता था। वह रैपिडो बाइक चलाता था। इस पर हत्या समेत चार आपराधिक मामले पहले से दर्ज थे। चार अगस्त की शाम पुलिस को युवक को चाकू मारने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed