{"_id":"65d3be95b816dded00033783","slug":"mystery-of-murder-of-a-young-man-by-stabbing-him-in-narela-was-solved-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नरेला में युवक को चाकू मारकर हत्या करने की गुत्थी सुलझी, एक आरोपी गिरफ्तार; दो अन्यों की पुलिस को तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: नरेला में युवक को चाकू मारकर हत्या करने की गुत्थी सुलझी, एक आरोपी गिरफ्तार; दो अन्यों की पुलिस को तलाश
Tue, 20 Feb 2024 02:18 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेला औद्योगिक क्षेत्र के भोरगढ़ में लूटपाट के दौरान दो युवकों को चाकू मारने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हमले में चंद्रदेव झा नामक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनीष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस को मामले में मनीष के दो अन्य साथियों राजा और अजय की तलाश है। दरअसल हत्या की गुत्थी बदमाशों की महज एक गलती की वजह से खुल गई। आरोपियों ने चाकू मारने वाले दूसरे युवक आकाश के ई-वॉलेट से रुपये अपने खाते में ट्रांसफर किए थे। इसी गलती की वजह से पुलिस आरोपी मनीष तक पहुंच गई। अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि 16 फरवरी की रात को बदमाशों ने भोरगढ़ इलाके में कुछ देर के अंतराल पर दो युवकों को चाकू मारकर लूटपाट की थी। चंद्रदेव व आकाश नामक युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चंद्रदेव की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और लूटपाट के दौरान हमला करने की दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कीं। मामले की जांच के लिए लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ, एएटीएस समेत अन्य टीमों का गठन किया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला कि वारदात में एक ही गिरोह का हाथ हो सकता है। छानबीन करते हुए टीम को पता चला कि बदमाशों ने वारदात के दौरान आकाश के ई-वॉलेट से कुछ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए थे। उस खाते की पड़ताल करते हुए टीम पंजाबी कालोनी, नरेला पहुंची और आरोपी मनीष को दबोच लिया।
विज्ञापन
कर्जा चुकाने को की वारदात
पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि राजा व अजय के साथ मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया। मनीष मूलरूप से मुजफ्फरपुर, बिहार का रहने वाला है। उस पर भारी कर्जा है, इसलिए उसने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।