फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   myanmar man going malaysia on indian passport arrested

भारतीय पासपोर्ट के जरिए मलेशिया जा रहा म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार

Fri, 17 May 2019 09:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 17 May 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
myanmar man going malaysia on indian passport arrested

भारतीय पासपोर्ट से मलेशिया जा रहे म्यांमार के एक नागरिक को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक आधार कार्ड भी मिला है। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद फैजल (24) के रूप में हुर्ई है। उसके पास से हैदराबाद से जारी एक पासपोर्ट मिला है। पुलिस उसके पास से बरामद पासपोर्ट व आधार कार्ड की वैधता की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि फैजल इससे पूर्व भी मलेशिया जा चुका है। बुधवार रात वह मलेशिया जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचा था। उसके पासपोर्ट देखने पर इमीग्रेशन अधिकारियों को शक हुआ। अधिकारियों ने उससे मलेशिया जाने का कारण पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि आरोपी अब तक बांग्लादेश से बोट के जरिए मलेशिया जाता था। वहां से वापस बांग्लादेश आने के बाद वह भारत में दाखिल हो जाता था। इस बार फ्लाइट से जाने के दौरान उसे इमीग्रेशन अधिकारियों ने दबोच लिया।


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दो एजेंटों की मदद से वह अपना फर्जी दस्तावेज तैयार करवा लेता था। साथ ही उसने यूनाइटेड नेशन हाई कमीशन फॉर रिफ्यूजी में खुद को शरणार्थी घोषित करने की भी अर्जी लगा दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed