{"_id":"5db791298ebc3e93aa1941af","slug":"music-created-with-laser-lights-in-cp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनॉट प्लेस में लगा लेजर लाइटों के साथ म्यूजिक का तड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनॉट प्लेस में लगा लेजर लाइटों के साथ म्यूजिक का तड़का
Tue, 29 Oct 2019 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 29 Oct 2019 06:39 AM IST
विज्ञापन
लेजर शो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आयोजित दिवाली मेले का तीसरे दिन भी दिल्ली वालों ने जमकर लुत्फ उठाया। लेजर लाइट शो के दौरान गायिका शिल्पा राव के गीतों पर लोग जमकर झूमे। इस मौके पर लोगों ने सांस्कृतिक गतिविधियों और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
सेंट्रल पार्क के एम्पी थियेटर में सोमवार शाम से ही लोगों की भारी भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। शाम होते ही पार्क में लेजर लाइटों के प्रदर्शन के साथ म्यूजिक शो की भी शुरुआत हो गई।
विज्ञापन
इस शो में लेजर लाइटों के जरिये विभिन्न तरह की कलाकृतियों को भी बनाकर दिखाया गया। पार्क में लगे विभिन्न स्टॉल पर उत्पादों की लोगों ने खरीदारी भी की। लोगों की भीड़ के कारण कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल में वाहनों का भारी जाम लग गया। इस दौरान जनपथ मार्ग, केजी मार्ग, संसद मार्ग और मिंटो रोड पर सबसे ज्यादा यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन