फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Music composer rapes a film production house owner in delhi

फिल्म प्रोडक्शन हाउस की मालकिन से रेप

Sat, 23 Aug 2014 08:12 AM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
Music composer rapes a film production house owner in delhi

दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-एक में मुंबई के एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस की मालकिन से दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। एक फिल्म में म्यूजिक कंपोजिंग की बात करने वह 17 अगस्त को दिल्ली आई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी अंकुर पांडेय (25) को गिरफ्तार कर लिया है। म्यूजिक कंपोजर अंकुर मुंबई में कई फिल्मों में म्यूजिक दे चुका है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं पीड़ित महिला मुंबई लौट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुंबई निवासी 26 वर्षीय रूबी (परिवर्तित नाम) मुंबई में पार्टनरशिप में प्रोडक्शन हाउस चलाती है। यह प्रोडक्शन हाउस कई फिल्में बना चुका है। रूबी ग्रेटर कैलाश स्थित एक होटल में ठहरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यूजिक कंपोजिंग पर बात करने के लिए बृहस्पतिवार को उसने द्वारका निवासी अंकुर को होटल में बुलाया। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि कुछ देर बात करने के बाद आरोपी उससे छेड़छाड़ करने लगा।

पीड़िता की फिल्मों में काम कर चुका है ओरापी

Music composer rapes a film production house owner in delhi

विरोध और हाथापाई के बावजूद अंकुर ने उससे रेप किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने अंकुर को द्वारका स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, रूबी ने तीन महीने पहले धर्मशाला स्थित एक इंस्टीट्यूट से जापानी डांस बूथों का कोर्स किया था। वहीं उसकी मुलाकात अंकुर से हुई थी। आरोपी रूबी की फिल्मों में म्यूजिक कंपोजिंग कर चुका है।

इससे पहले बीते मई में दिल्ली के फर्श बाजार थाना क्षेत्र में पिल्लू कटर गैंग ने हिंदी फिल्म अभिनेत्री से लूटपाट और छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था।

अंधेरा का फायदा उठाकर आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। मदद के लिए चिल्लाने पर आरोपियों गर्दन पकड़कर पीड़िता की सड़क पर गिरा दिया। पीड़िता के सिर, हाथ और घुटनों में चोट आई।

पीड़िता चिल्लाकर मदद की गुहार लगाती रही। लेकिन कोई उसकी मदद को नहीं आया। बदमाशों ने हिंदी फिल्म की अभिनेत्री से उसका मोबाइल और पर्स जिसमें पांच हजार रुपये, पैन कार्ड, डीएल व अन्य कीमती सामान था लूट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed