फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murderer of chhota shakeel caught by police who was having fifty thousand of rewqrd money

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील की हत्या का आरोपी दबोचा, सिर पर था 50 हजार का इनाम

Thu, 02 Nov 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Nov 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
murderer of chhota shakeel caught by police who was having fifty thousand of rewqrd money
naseem

उत्तर-पूर्वी जिला ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के शार्प शूटर नसीम उर्फ रिजवान (28) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि नसीम ने आरोपी जुनैद के साथ मिलकर बलूच नेता व इस्लामी लेखक तारिक फतेह की हत्या की सुपारी ली थी। इसके कब्जे से 1,98000 रुपये, देशी कट्टा व चार कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी का नाम लूटपाट की वारदातों में सामने आया है। इस पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गत जून महीने में छोटा शकील के शार्प शूटर जुनैद को गिरफ्तार किया था। जुनैद चौधरी व नसीम को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील ने तारिक फतेह को मारने की सुपारी दी थी।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने जुनैद चौधरी की गिरफ्तारी के बाद नसीम की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। उत्तर-पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी ऐशवीर सिंह की टीम ने नसीम उर्फ रिजवान को टेंट वाला स्कूल, मेन 66 फुटा रोड, जाफराबाद से 31 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नसीम ने हाल ही में गोकलपुरी फ्लाईओवर के पास एक व्यवसायी के कैश ले जा रहे कैरियर को लूट लिया था। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह छोटा शकील के संपर्क में था। उसकी मुन्ना सिंह नामक बदमाश से बिजनौर जेल में मुलाकात हुई थी और करोड़ों रुपये लेने के लिए आंध्रप्रदेश में कुछ हाई प्रोफाइल लोगों को खत्म करने की साजिश रची थी।

कई व्यापारियों को मारने वाला था नसीम

murderer of chhota shakeel caught by police who was having fifty thousand of rewqrd money
chhota shakeel

आरोपी ने ये भी बताया कि छोटा शकील ने उसे द्वारका में रहने वाले एक व्यक्ति को भी खत्म करने के लिए कहा था। मूलरूप से बुलंदशहर, यूपी निवासी नसीम का परिवार दस वर्ष पहले मुस्तफाबाद, दिल्ली आ गया था। यहां यह गलत लोगों की संगत में पड़ गया। इसने इलाके का डॉन बनने के लिए शहीद नामक बदमाश की हत्या कर दी थी। यह छोटा शकील के नाम पर भी रंगदारी वसूलता था।

आरोपी नसीम ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से कई बार बात कर चुका है। नसीम सिर्फ तारिक फतेह की ही हत्या नहीं करना चाहता था बल्कि दिल्ली व बिजनौर, यूपी के कई व्यापारियों की हत्या करने की फिराक में था। इसके एवज में उसे 45 से डेढ़ करोड़ रुपये की रकम मिलनी थी।      

तारिक फतेह की कई बार कर चुका है रेकी
नसीम ने पूछताछ में यह भी बताया है कि वह कई महीनों से जुनैद चौधरी के साथ मिलकर तारिक फतेह की रेकी कर रहा था। जुनैद की गिरफ्तारी के बाद भी उसकी छोटा शकील से बात हुई थी। वह तारिक फतेह की लोकेशन को लगातार ट्रेस करने की कोशिश कर रहा था।

एक बार फिल्म सिटी की भी रेकी की थी जहां तारिक फतेह एक न्यूज चैनल में शो करने जाते थे। साथ में यह भी पता कर रहा था कि तारिक दिल्ली में कहां रहते हैं और कहां आते-जाते हैं। नसीम इस मामले में एक-दो लोगों की तलाश भी कर रहा था। स्पेशल सेल जुनैद के साथ एक और आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed