फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murdered friend in Dehradun and were bringing the body to Delhi

देहरादून में कत्ल किया दोस्त एंबुलेंस से लाए दिल्ली

Mon, 22 Jun 2015 09:18 PM IST
Updated Mon, 22 Jun 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन
murdered friend in Dehradun and were bringing the body to Delhi

दिल्ली के युवक की देहरादून में दोस्तों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या को हादसे की शक्ल देकर आरोपी एंबुलेंस में शव लेकर दिल्ली आ गए। लेकिन एंबुलेंस चालक की सूझबूझ और पुलिस की सतर्कता से दोनों आरोपी जीटीबी एन्क्लेव थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों दीपक व राजू को दबोच लिया। दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर पीएस किशनगंज, देहरादून पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वीनू बंसल ने बताया कि मृतक की शिनाख्त रोजर (26) के रूप में हुई है। वह कौशिक गली बुराड़ी में रहता था। इसके परिवार में पिता क्रिस्टोफर एंजोल, मां फूलमनी जोल, दो भाई व एक बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की शक्ल देने की कर रहे थे कोशिश

murdered friend in Dehradun and were bringing the body to Delhi

15 दिन पूर्व ही रोजर काम के लिए किशनगंज, देहरादून गया था। वहां पहले से रोजर के दोस्त दीपक व राजू काम कर रहे थे। साइट पर दोनों का किसी बात पर रोजर से झगड़ा हो गया। दोनों ने पीट-पीटकर रोजर की हत्या कर दी।

ठेकेदार के पूछने पर आरोपियों ने बताया कि रोजर की हादसे में मौत हो गई। वह उसके शव को दिल्ली घर छोड़ने जा रहे हैं। कहकर दोनों रोजर के शव को एंबुलेंस से दिल्ली लेकर आ गए।

इधर, एंबुलेंस चालक को दोनों पर कुछ शक हुआ। दिल्ली में प्रवेश करते ही एंबुलेंस चालक ने जीटीबी एन्क्लेव थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने भी सतर्कता दिखाते हुए राजू व दीपक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली। जीरो एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने रविवार को रोजर के शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed