{"_id":"5ec1cf4c6bde4d46b94ab0c2","slug":"murder-of-wife-in-delhi-on-suspicion-of-character","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरित्र पर शक में बेलन से पीटा और गला दबाकर कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चरित्र पर शक में बेलन से पीटा और गला दबाकर कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी फरार
Mon, 18 May 2020 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 18 May 2020 05:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष विहार इलाके में रविवार दोपहर एक शख्स ने अपनी पत्नी को पहले बेलन से बुरी तरह पीटा। बाद में उसे उठाकर पटक दिया। इसके बाद आरोपी ने गला घोटकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। मृतका की शिनाख्त सायमा (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति आफताब की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सायमा अपने परिवार के साथ गली नंबर-12, बी-ब्लॉक, सबोली, हर्ष विहार में रहती थी। परिवार में पहले पति बबलू से चार बच्चे हैं। बबलू की सड़क हादसे मौत हो गई थी।
विज्ञापन
डेढ़ साल पहले सायमा ने आफताब नामक शख्स से दूसरी शादी कर ली थी। आफताब मजदूरी करता था। आरोप है कि बबलू की मौत के बाद कई लाख रुपये मुआवजे के सायमा को मिले थे। उसकी वजह से ही आफताब ने उससे शादी की थी।
शादी के बाद से ही आफताब अपनी पत्नी के चरित्र पर शक किया करता था। इसी बात पर दोनों का झगड़ा होता था। रविवार दोपहर को परिवार घर पर मौजूद था। इस बीच आफताब का सायमा से झगड़ा हो गया।
आरोप है कि छोटे-छोटे बच्चों के सामने सायमा को बेलन से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने सायमा को उठाकर पटक दिया। सायमा बेहोश हो गई तो आरोपी ने गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।