फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder of wife and three daughters in delhi All four strangled in just five minutes

पत्नी और तीन बेटियों का मर्डर: पांच मिनट में रेते चारों के गले, 90 रुपये में लाया था अनानास काटने वाला चाकू

Sun, 01 Mar 2026 10:08 PM IST
विकास कुमार शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 01 Mar 2026 10:08 PM IST
सार

मुनचुन शराब और सट्टे का आदी था। यही वजह थी कि उसने अपने करीबी दोस्तों से कर्ज लेकर सट्टा खेला और हार गया। उसने अपने गांव के दोस्त मिथिलेश से धीरे-धीरे करीब 13 लाख रुपये उधार ले लिए थे। मिथिलेश लगातार रुपये वापस मांग रहा था। 

विज्ञापन
Murder of wife and three daughters in delhi All four strangled in just five minutes
Delhi Triple Child And Wife Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली स्थित चंदन पार्क में 25 फरवरी को पत्नी और तीन मासूम बच्चियों की हत्या करने वाले आरोपी मुनचुन केवट (42) ने पुलिस की पूछताछ खुलासा किया है कि उसने महज पांच मिनट के भीतर चारों की गला रेतकर हत्या कर दी थी। करीब दो दिनों से वह हत्या करने का प्रयास कर रहा था जिसके लिए वह मंडी से 90 रुपये में अनानास काटने वाला चाकू खरीदकर लाया था। हत्याकांड को सुबह चार बजे अंजाम दिया।

विज्ञापन

तीन के गले सोते वक्त काटे
आरोपी ने पहले सोते समय पत्नी का गला काटा। इस दौरान बड़ी बेटी की आंख खुली तो आरोपी ने उसे लिटाकर उसका भी गला रेत दिया। बाकी दोनों छोटी बेटियों को सोते समय मारा। वारदात के बाद उसको खुद भी जान देना थी, लेकिन वह हिम्मत नहीं जुटा पाया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खून से सने कपड़े बदले और पांच बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां से दुरई एक्सप्रेस पकड़ी और अजमेर चला गया। वहां पहुंचने पर अजमेर से एक स्टेशन पहले किशनगढ़ उतारा। पुलिस ने उसे किशनगढ़ से गिरफ्तार किया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में चोरी का एक केस आदर्श नगर थाने में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले ही बना ली थी हत्या की योजना
मुनचुन शराब और सट्टे का आदी था। यही वजह थी कि उसने अपने करीबी दोस्तों से कर्ज लेकर सट्टा खेला और हार गया। उसने अपने गांव के दोस्त मिथिलेश से धीरे-धीरे करीब 13 लाख रुपये उधार ले लिए थे। मिथिलेश लगातार रुपये वापस मांग रहा था। 23 फरवरी को मिथिलेश ने पैसे मांगे तो मुनचुन ने बाद में देने की बात की। इस बात पर मिथिलेश ने उससे कहा कि वह उसकी पत्नी और बच्चों को उठा लाएगा। बच्चों से मजदूरी कराएगा। इस बात पर मुनचुन आग बबूला हो गया। दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुई। उसने मिथिलेश के मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया।

विज्ञापन

हत्या से पहले करवाई बच्चों को खरीददारी
यहीं से उसके मन में आया कि वह परिवार को खत्म कर खुद भी जान दे देगा। 23 फरवरी को अनानास काटने वाला चाकू खरीदा और उसे बैग में रखकर घर ले आया। आरोपी ने सोचा था कि वह उसी रात पत्नी और बच्चों को मार देगा लेकिन मौका नहीं लगा। अगले दिन वह बच्चों को बाजार लेकर गया और खरीदारी करवाई। इसके बाद वह घर पहुंचा तो पत्नी ने खीर बनाई हुई थी। खाने-पीने के बाद पत्नी और बच्चे सो गए। मुनचुन सोया नहीं और चार बजे उसने वारदात को अंजाम दिया।

150 से अधिक पुलिस कर्मियों की टीमें कर रही थी तलाश
हत्याकांड के बाद मुनचुन की तलाश के लिए 10 से अधिक टीमों को लगाया गया। इनमें 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौजूद थे। करीब 800 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। टीमों को अजमेर, चेन्नई, बिहार समेत दूसरी जगहों पर भेजा गया। बाद में आरोपी कई जगह सीसीटीवी कैमरों में कैद मिला। यह अजमेर की ट्रेन में सवार होता हुआ दिखा। बाद में उसे दबोच लिया गया।

यह था पूरा मामला
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली स्थित चंदन पार्क में 25 फरवरी को आरोपी अदरक कारोबारी मुनचुन केवट ने अपनी पत्नी अनीता (32) के अलावा तीन बेटियों अनुष्का (6), मुस्कान (5) और पल्लवी (4) की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed