{"_id":"5c8d6e47bdec221441197d54","slug":"murder-of-tea-vendor-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेचकस गोदकर चाय वाले की हत्या, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेचकस गोदकर चाय वाले की हत्या, आरोपी फरार
Sun, 17 Mar 2019 03:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2019 03:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
पेचकस गोदकर चाय दुकान वाले की हत्या करने का मामला शनिवार सुबह सामने आया है। मृतक का शव दुकान में ही पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सेक्टर-56 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
सहायक उप निरीक्षक गिरिराज ने बताया कि रविवार को मृतक के परिजनों के गुरुग्राम पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि चाय के रुपयों के लेनदेन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। जांच के बाद ही असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, राजस्थान निवासी अमर सिंह (50) ने सेक्टर-55/56 डिवाइडिंग रोड पर ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में चाय की दुकान खोली हुई है। शनिवार सुबह करीब सवा 9 बजे यहां कैब चालक रोजाना की तरह चाय पीने के लिए आए। कैब चालकों ने देखा कि अमर सिंह का शव खून से लथपथ अवस्था में दुकान में पड़ा है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के चेहरे व सिर पर पेचकस से अनेक वार किए गए हैं। मौके से पेचकस भी बरामद किया गया है। जिसे जांच के लिए लैब भेज दिया गया।