फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder of missing young man greater noida

तुस्याना से लापता युवक की हत्या, कुत्तों ने नोचा शव

Wed, 27 Feb 2019 07:38 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Feb 2019 07:38 AM IST
विज्ञापन
Murder of missing young man greater noida
क्राइम न्यूज (फाइल फोटो)

तुस्याना गांव से 13 फरवरी को लापता हुए युवक की हत्या कर शव ग्रीन बेल्ट में मिट्टी डालकर दबा दिया गया। कुत्तों को शव नोचते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मृतक की पहचान कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में युवक की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पड़ताल में सामने आया कि युवक और उसके भाई का विवाह एक ही परिवार में हुआ है और उनका ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है।

विज्ञापन


तुस्याना गांव निवासी नत्थी का 32 वर्षीय बेटा सोनू नोएडा स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। सोनू 13 फरवरी को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजन ने सोनू का पता नहीं चलने पर 15 फरवरी को ईकोटेक-3 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


रविवार को युवक का शव तुस्याना गांव के पास ग्रीन बेल्ट में मिट्टी में दबा मिला। कुत्तों को शव नोचते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव अर्धनग्न हालत में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव के फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल किए और लापता युवक के परिजनों को भी पहचान के लिए बुलाया। परिजन ने युवक के शव की पहचान की। परिजन ने मामले में किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने ही अज्ञात आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

घर पर ही मिले सोनू के दोनों मोबाइल

बताया गया है कि सोनू व उसके भाई अजय का लोनी निवासी दो सगी बहनों से विवाह हुआ है। दोनों का पत्नियों से विवाद चल रहा था। इसके चलते दोनों की पत्नी मायके में रह रहीं थीं। इसके चलते पुलिस ने दोनों बहनों से भी पूछताछ की है। 

पूरे प्रकरण में खास बात यह है कि परिजन ने मामले में तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने अपनी ओर से केस दर्ज किया है। वहीं, सोनू अपने पास दो मोबाइल रखता था और वह शुक्रवार रात घर से दिल्ली शादी में जाने की कहकर निकला था और अपने मोबाइल घर पर ही छोड़ गया था। पुलिस उसके मोबाइल व सीडीआर की भी जांच कर रही है। 

ईकोटेक-3 थाना प्रभारी अनीता चौहान ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। परिजन ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed