फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder of a young man in Badarpur police station area of South Delhi

दिल्ली में इंसानियत हुई शर्मसार: युवक पर नाबालिगों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, फिर शव को घसीटकर मचाया तांडव

Wed, 10 Jan 2024 10:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 10 Jan 2024 10:30 AM IST
सार

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आरोपियों ने पीड़ित को 25 से 30 चाकू मारे हैं। जब गौरव की मौत हो गई तो आरोपी उसके शव को इधर-उधर घसीट रहे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शव को करीबन 60 से 70 मीटर घसीटा।

विज्ञापन
Murder of a young man in Badarpur police station area of South Delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र में हत्या की सनसनी और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है । यहां पर अरमान उर्फ कुरु ने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ गौरव (22) नामक युवक की चाकू से 25 से ज्यादा वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी गौरव के शव को करीबन 60 -70 मीटर तक घसीटते रहे।

विज्ञापन


आरोपियों की दरिंदगी उस समय थमी जब बदरपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मी नाइट पेट्रोलिंग करते हुए वहां पहुंचे। आरोपियों ने भागते हुए बदरपुर थाने में तैनात हवलदार को भी घायल कर दिया। हवलदार नटवर को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। हालांकि बदरपुर थाना पुलिस ने पूरी रात मशक्कत कर आरोपी अरमान व उनके तीनों नाबालिग साथियों को पकड़ लिया है।

विज्ञापन

दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या की यह सनसनीखेज  वारदात रात करीबन रात दो बजे के आसपास हुई है। मृतक व आरोपी पहले एक दूसरे को जानते थे। रात को इन लोगों में मामूली बात पर कहासुनी हो गई। उसके बाद अरमान व हल उसके तीन नाबालिग साथियों ने गौरव पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आरोपियों ने पीड़ित को 25 से 30 चाकू मारे हैं। जब गौरव की मौत हो गई तो आरोपी उसके शव को इधर-उधर घसीट रहे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शव को करीबन 60 से 70 मीटर घसीटा। जब ये शव को घसीट कर ले जा रहे थे उसी समय बदरपुर थाने में तैनात व मोटरसाइकिल पर नाइट पेट्रोलिंग करते हुए  हवलदार नटवर सिंह मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

आरोपी पुलिसकर्मी को देखकर भागने लगे, जिसके बाद हवलदार नटवर ने मोटरसाइकिल को रोककर आरोपियों का पीछा किया। मगर आरोपियो ने हवलदार को टक्कर मारकर गिरा दिया और फरार होने लगे, तभी बदरपुर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह, हवलदार राजाराम, लक्ष्मी नारायण, सिपाही पवन व राजीव के साथ मौके पर पहुंच गए। थैंक प्रभारी ने आरोपियों को काफी दूर तक पीछा कर पकड़ लिया। आरोपियों ने खुलासा किया है कि मामूली बात पर इनका पीड़ित से झगड़ा हुआ था। कुछ दिनों पहले इन लोगों में कहा सुनी भी हुई थी। बदरपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed