फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder of a man in delhi in the case of love

साली से इश्क लड़ाया तो जीजा ने प्रेमी को दी खौफनाक सजा

Thu, 09 Apr 2015 09:49 PM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
murder of a man in delhi in the case of love

पड़ोस की लड़की से प्रेम करने की एक युवक को इतनी खतरनाक सजा दी गई कि सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। जी हां गाजियाबाद के युवक को दिल्ली बुलाकर उसकी हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में दो नाबालिग समेत चार आरेपियों को दबोचा है। इन लोगों ने कार से कुचलकर सागर की हत्या कर दी थी। बाद में हादसे की शक्ल देने के लिए शव को साहिबाबाद मेन रोड पर फेंक दिया गया था।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव रजपुरा, लोनी निवासी राहुल (24) और इसके चचेरे भाई अंकुर (23) के रूप में हुई है। पुलिस की माने तो राहुल, सागर चौधरी उर्फ चुन्नू (20) की प्रेमिका का जीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी आंखों के सामने प्रेमी को मारते रहे

murder of a man in delhi in the case of love

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिनाख्त सागर चौधरी उर्फ चुन्नू परिवार के साथ 291, गली नंबर-1 जयप्रकाश नगर, भाटिया मोड़ पर रहता था। इसके परिवार में पिता सुनील चौधरी, मां रजनी देवी और एक बड़ा भाई विक्रांत है।

सागर गाजियाबाद में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। सागर का पड़ोस की रहने वाली 16 साल की एक किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

एक अप्रैल को प्रेमिका की जीटीबी एंक्लेव में रहने वाली बड़ी बहन ने सागर को झांसा देकर दिल्ली बुला लिया। सागर अपने नाबालिग दोस्त के साथ जीटीबी एंक्लेव पहुंचा।

नाबालिग प्रेमिका ने खोला है षडयंत्र का राज

murder of a man in delhi in the case of love

दोस्त को रास्ते में उतारकर कुछ देर में आने की बात कर सागर चला गया। इस बीच राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के पास स्कोडा कार सवार राहुल उसके चचेरे भाई व अन्यों ने सागर को घेर लिया। बाद में पिटाई लगाने के बाद उसे कार में डाल लिया गया।

वारदात के समय सागर की प्रेमिका भी उसके साथ थी। प्रेमिका सागर की पिटाई न करने और उसे छोड़ देने को कहती रही। आरोप है कि राहुल सागर को अपने गांव ले गया। वहां अन्य लोगों की मदद से सागर की कार से कुचलकर हत्या कर दी।

बाद में उसकी जेब से सारे कागजात निकालकर उसके शव को साहिबाबाद इलाके में फेंक दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सागर की नाबालिग प्रेमिका हत्यारों के खिलाफ गवाही दे रही है। पुलिस उससे पूछताछ कर बाकी आरोपियों की भी तलाश करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed