फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder of a man by his friend in gurgaon

स्कूल में क्लासमेट को मारने वाले ने फिर किया मर्डर

Thu, 26 Mar 2015 08:09 AM IST
Updated Thu, 26 Mar 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
 Murder of a man by his friend in gurgaon

पुराने दोस्त पर ताबड़ तोड़ गोलियां दाग कर आकाश यादव ने फिर एक दोस्त की हत्या कर दी। मंगलवार की रात गोलियों से घायल उसके साथी ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने घनास्थल पर मौजूद मृतक के साथी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर छानीबन शुरू कर दी है। बताते हैं कि मृतक और आकाश एक आपराधिक मामले में जेल में साथ रह चुके हैं।
विज्ञापन


इससे पहले आकाश यादव ने अपने स्कूल जीवन में स्कूल के बाथरूम में अपने दोस्त की गोली मार कर हत्या कर दी थी। मंगलवार की शाम दिल्ली के द्वारका का 26 वर्षीय मनीष कुमार अपने दो दोस्तों के साथ मोमोज खाने स्कूटी से सेक्टर 21 की मार्केट आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पहले से उसका पुराना दोस्त फर्रूखनगर के बामड़ौल गांव निवासी आजाद सिंह का पुत्र आशु उर्फ आकाश यादव मौजूद था। उन्हें देखते ही आशु ने उन पर एक के बाद एक तीन फायर कर दिये।

इंटरनेशनल स्कूल में किया था कांड

 Murder of a man by his friend in gurgaon

जिससे मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे उठाकर पास के कोलंबिया अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी मौत हो गई।

पालम विहार थाना पुलिस ने मौके पर मौजूद मनीष के दोस्त अहमद के बयान पर आकाश यादव के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

बता दें कि आरोपी आकाश यादव ने आठ साल पहले सेक्टर 45 के यूरो इंटरनेशनल स्कूल के बाथरूम में अपने सहपाठी अभिषेक त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मनीष, आकाश का करीबी मित्र बताया जाता है।

पहले भी किया कर चुका है ऐसे काम

 Murder of a man by his friend in gurgaon

उस पर कापसहेड़ा के एक वकील के बेटे पर जानलेवा हमले करने का आरोप है। कापसेहड़ा थाने में पांच साल पहले दर्ज मामले में दोनों साथ जेल की हवा खा चुके हैं।

एसीपी राजेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चला है, पर कयास लगाया जा रहा है कि यह महिला मित्र को लेकर विवाद हो सकता है।

आकाश को गिरफ्तार करने के लिए अपराध शाखा ने तीन टीम गठित कर कई स्थानों दबिश दी हैं। समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed