{"_id":"99cf9c42797fed6748c4aee2b761a81e","slug":"murder-of-a-business-in-property-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में हुई दूध व्यापारी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में हुई दूध व्यापारी की हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 15 Sep 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पल्ला में मात्र 35 गज जमीन के विवाद में शनिवार को दूध व्यापारी की हत्या कर दी गई। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के पल्ला गांव में सुमित का दूध का कारोबार था। शनिवार को दादरी में जिम कर गांव लौटते समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने अपने चाचा जयवीर व उसके तीन लड़कों अनुज, अमन और अरुण को नामजद कराया गया है। पुलिस अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। परिवार के लोगों का केवल 35 वर्ग गज जमीन पर एक साल पहले भी विवाद हुआ था।
विज्ञापन
इसके बाद गांव के प्रमुख लोगों ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करा दिया था, लेकिन अंदर ही अंदर रंजिश चली आ रही थी। जमीनी विवाद के चलते ही चचेरे भाई के बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि पुलिस हत्या आरोपियों की तलाश में जुटी है। करीब चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।