कैमरे में रिकॉर्ड हुई कैफे में मर्डर की पूरी वारदात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालम विहार स्थित साइबर कैफे में सोमवार देर रात बैठे एक युवक को पांच हमलावरों ने गोलियों से भून डाला। उसे पांच गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवकों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई गई है।
दौलताबाद निवासी मोहित जांघू (22) सोमवार देर रात अपने दोस्त के साथ साइबर कैफे गया था। जब वह वहां पर बैठा था, तभी एक गाड़ी में सवार होकर कुछ युवक वहां पहुंचे। उन्होंने मोहित पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
इसके बाद हमलावर फरार हो गए। इधर गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मोहित को एशिया कोलंबिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
हमलावरों को पकड़ने के लिए शहर में नाकाबंदी की गई, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के मुताबिक 12वीं पास करने के बाद मोहित अब कॉलेज में पढ़ रहा था। उसके पिता सेना में हैं।
एसीपी क्राइम राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस साइबर कैफे के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
जानकारों की मानें तो मोहित के साथ एक बार पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी है। पुलिस भी इस बात को मान रही है कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश ही हो सकती है।
आगे देखिए पूरा वीडियो
प्रेम प्रसंग के कोण से भी हो रही जांच
पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है। पालम विहार स्थित ताऊ देवीलाल पार्क के पीछे ओल्ड बॉक्स कैफे है। सूत्रों का कहना है कि गांव दौलताबाद निवासी मोहित अक्सर यहां जाया करता था।
सोमवार रात भी मोहित इस कैफे में अपने दोस्त व एक युवती के साथ मौजूद था। यहीं पर अभिषेक व अन्य युवक आए और यहां उनमें कहासुनी शुरू हुई। इसी दौरान दो युवकों ने पिस्टल निकालकर मोहित पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें धनवापुर निवासी अभिषेक, बॉबी, मदनपुरी निवासी दीपांकर और सेक्टर-71 निवासी ब्रिजेश शामिल हैं। बताया गया है कि करीब 20 दिन पहले मोहित और अभिषेक में किसी को बात पर गाली-गलौज हो गई थी।