फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder in Delhi: Property dispute in Matiala... Younger brother shot dead

Murder in Delhi : मटियाला में संपत्ति विवाद... छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, सीलमपुर में चाकू से ली जान

Wed, 12 Feb 2025 02:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Feb 2025 02:01 AM IST
सार

मृतक की पहचान धर्मेंद्र दलाल (35) के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रविंदर मौके से भाग गया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Murder in Delhi: Property dispute in Matiala... Younger brother shot dead
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बिंदापुर के मटियाला गांव में सोमवार रात को एक युवक ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान धर्मेंद्र दलाल (35) के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रविंदर मौके से भाग गया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों का घर पैतृक संपत्ति के किराये से चल रहा था।इसी संपत्ति के विवाद में ही हत्या की गई है।

विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि सोमवार रात दस बजे पुलिस को मटियाला गांव में एक युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पता चला कि बड़े भाई रविंदर ने छोटे भाई धर्मेंद्र को गोली मारी है। परिवार वाले उसे पास के अस्पताल लेकर गए हैं, जबकि आरोपी घटना को अंजाम देकर भाग गया है। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और मौके से चार खोखे बरामद किए। 
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सोमवार रात धर्मेंद्र कुत्तों को खाना खिलाने के लिए घर के पीछे खाली प्लॉट में गए थे। वहां उनका बड़ा भाई रविंदर पहले से मौजूद था। दोनों के बीच कहासुनी हुई और रविंदर ने गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों के मुताबिक धर्मेंद्र दलाल अपने परिवार के साथ मटियाला गांव में रहते थे। उनका एक बेटा है। धर्मेंद्र तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। इसी गांव में उनके भाइयों का परिवार भी रहता है। पैतृक संपत्ति से आने वाले किराये से पूरे परिवार का भरण पोषण होता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक धर्मेंद्र का आपराधिक प्रवृति वालों के साथ उठना बैठना था। 

उसने ही गैंगस्टर काला जठेड़ी की शादी में पंडाल बुक किया था। पुलिस इसकी जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारी का कहना है कि हत्या में गैंगस्टर का कोई लेना देना नहीं है। दोनों भाइयों के बीच किराये बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी रविंदर को शक था उसके पिता बलवान सिंह धर्मेंद्र का पक्ष लेते हैं, जिसकी वजह से अकसर झगड़ा होता था।

जबरन वसूली के लिए करता था मारपीट तो कर दी हत्या

सीलमपुर थाना क्षेत्र के गौतमपुरी इलाके में हुई नाबालिग लड़के की हत्या की गुत्थी को कुछ ही घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा है। मृतक और आरोपी एक ही मोहल्ले में रहते थे और एक-दूसरे को जानते थे। आरोप है कि वह अक्सर उनसे वसूली करने के लिए मार-पीट करता था। आरोपियों के पास उसे देने के लिए पैसे नहीं होते थे, ऐसे में परेशान होकर उन्होंने उसकी चाकू से वार कर हत्या कर दी।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि 9 फरवरी की रात को गौतमपुरी की गली नंबर-7 में एक लड़के के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर करीब 17-18 साल का एक लड़का चाकू के घाव के साथ खून से लथपथ पड़ा हुआ था। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए क्राइम और एफएसएल टीमों को बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया। मामला दर्जकर सीलमपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार की टीम ने जांच शुरू की। 



जांच के बाद पुलिस ने 16 और 15 साल के दो लड़कों को पकड़ा। उनके कब्जे से अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया। दोनों लड़कों ने खुलासा किया कि एक ही इलाके से होने के कारण, मृतक उनका परिचित था, लेकिन वह अक्सर उन्हें धमकाता था और पैसे मांगता था। आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के कारण वह पैसे देने में सक्षम नहीं थे। इसलिए उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed