फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder for only 200 rupees in faridabad

मात्र 200 के लिए गला घोंटकर हत्या, नाबालिगों ने किया कांड

Fri, 25 Sep 2015 01:31 PM IST
Updated Fri, 25 Sep 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
murder for only 200 rupees in faridabad

पलवल के कैंप थाना क्षेत्र में एक किशोर की गला घोंटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि किशोर के घर की छत पर ही वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


हत्या का आरोप दो नाबालिग युवकों पर लगा है। हत्या के पीछे 200 रुपये के लेन-देन का मामला बताया गया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कृष्णा कॉलोनी निवासी रामबीर शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वे तथा उनकी पत्नी बुधवार की शाम को किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर में उनका 17 वर्षीय पुत्र नितिन मौजूद था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे उसके साथ के ही दो किशोर घर आए व उसे घर की छत पर ले गए। घर पहुंचकर उनके दूसरे पुत्र दीपक ने नितिन को तलाश किया। ढूंढते हुए जब दीपक घर की छत पर पहुंचा तो नितिन बेहोशी की हालत में उल्टे मूंह पड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने दी थी जान से मारने की धमकी

murder for only 200 rupees in faridabad

दीपक ने उन्हें सूचना देकर घर बुलवाया। नितिन को अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता का कहना है कि छत पर जहां नितिन पड़ा हुआ मिला था, उसके समीप एक रस्सी भी पड़ी थी।

पोस्टमार्टम के दौरान प्रारंभिक जांच में भी दम घुटने से मृत्यु होना बताया गया है। रामबीर ने नितिन के साथ के ही दो किशोरों पर हत्या का आरोप लगाया है।

मृतक नितिन के भाई दीपक का कहना है कि आरोपी किशोरों के साथ उनके भाई का 200 रुपये के लेन-देन को लेकर कोई विवाद चल रहा था। आरोपी एक किशोर आईटीआई में पढ़ाई कर रहा है।

आरोप है कि 21 सितंबर को भी दोनों किशोरों ने उनके भाई को घर में आकर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसको उन्होंने व नितिन ने ऐसे ही मजाक में ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed