फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Muradnagar Crematorium Accident News: 24 lives become silent keeping two minutes silent

मुरादनगर हादसाः दो मिनट का मौन रख ‘मौन’ हो गईं 24 जिंदगियां 

Mon, 04 Jan 2021 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Jan 2021 05:20 AM IST
सार

  • अंतिम संस्कार के बाद गलियारे में दो मिनट के मौन के लिए जमा हुए थे लोग 
  • पांच मिनट और न गिरती छत तो बच जाती जान  

विज्ञापन
Muradnagar Crematorium Accident News: 24 lives become silent keeping two minutes silent
बचाव की जद्दोजहद... - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुरादनगर के बंबा रोड श्मशान घाट में मौत शायद लोगों का इंतजार कर रही थी। अंतिम संस्कार के बाद लोग गलियारे में एक स्थान पर दो मिनट के मौन और शांति पाठ के लिए एकत्र हुए तो अचानक 15 दिन पहले बनी छत भरभरा कर गिर गई। इस छत के नीचे मृतक के परिजन, सगे-संबंधियों और अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों में से 24 की जान चली गई, जबकि 15 अभी भी जिंदगी और मौत के बीच ‘जंग’ लड़ रहे हैं। पांच मिनट और छत न गिरती तो 24 लोगों की जान बच जाती। 

विज्ञापन


फल विक्रेता जयराम के अंतिम संस्कार में शामिल अधिकांश लोग क्रिया के दौरान चिता के आसपास ही थे। चिता तैयार करने से लेकर मुखाग्नि देने की प्रक्रिया में करीब पौन घंटा लगा। इसके बाद लोगों के वापस जाने से पहले दो मिनट का मौन और शांति पाठ करने के लिए लोग गलियारे में एकत्र हुए। आमतौर पर यह प्रक्रिया भी चिता के पास ही संपन्न हो जाती है, लेकिन बारिश होने की वजह से लोग गलियारे में इकट्ठा हो गए थे। दो मिनट का मौन रखने के बाद शांति पाठ किया गया और अस्थियां चुनने का समय तय किया जा रहा था। 
विज्ञापन


इसके बाद लोग घरों को लौटने ही वाले थे कि इससे पहले ही छत भरभरा कर गिर गई और पलक झपकते ही लोग मलबे के नीचे दब गए। गलियारे के बाहरी हिस्से पर खड़े लोग तो बच गए, लेकिन बीच में खड़े लोगों को बचने का मौका भी न मिल पाया। मलबे के नीचे से निकालकर स्थानीय लोगों, पुलिस और एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने उन्हें निकालकर अस्पताल भेजा, लेकिन 23 लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed