{"_id":"571429744f1c1b133e10fbdd","slug":"municipal-elections-will-be-filing-nomination-papers-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम उपचुनाव: आज से दाखिल होंगे नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम उपचुनाव: आज से दाखिल होंगे नामांकन पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Apr 2016 05:55 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीनों नगर निगम के 13 वार्डों के उप चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 25 अप्रैल तक जारी रहेगी। चुनाव को लेकर दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। आयोग की ओर से सोमवार सुबह नामांकन दाखिल करने की अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद नियुक्त किए गए सभी 13 चुनाव अधिकारियों के कार्यालयों में नामांकन दाखिल करने की शुरुआत हो जाएगी। चुनाव आयोग ने सभी चुनाव अधिकारियों के कार्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए हैं। इस कड़ी में किसी भी उम्मीदवार का काफिला कार्यालय से सौ मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा। आयोग के अनुसार चुनाव अधिकारी के कार्यालय में उम्मीदवार, उनके प्रस्तावक और वकील ही जा सकेंगे। समर्थकों को बाहर ही रहना होगा।
विज्ञापन
वहीं, तीनों प्रमुख दलों ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। ऐसे में पहले दिन से ही राजनीतिक दलों के कुछ उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल होने की संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि तीनों नगर निगम के वर्ष 2012 में चुनाव हुए थे। वर्ष 2013 व 2015 में विधानसभा चुनाव के दौरान 13 वार्डों के पार्षद विधायक बन गए। इसके चलते ये वार्ड रिक्त हो गए।
विज्ञापन
उपचुनाव कार्यक्रम
18 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरुआत
25 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे
27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी
30 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे
15 मई को मतदान होगा
17 मई को मतगणना होगी
28 मई को उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी