फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Municipal Corporation of Delhi will make 35 new parking in Delhi

जाम से राहत: दिल्ली को मिलेंगी 35 पार्किंग, मिली अनुमति; पुलिस के कहने पर निगम ने की थी 95 स्थलों की पहचान

Sat, 29 Jul 2023 10:02 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 29 Jul 2023 10:02 AM IST
सार

दिल्ली नगर निगम ने इन 95 चिन्हित स्थलों की भूतल पार्किंग के सृजन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस से संपर्क किया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण कराया। सर्वे के बाद 95 में से 35 स्थानों के लिए सशर्त अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया।

विज्ञापन
Municipal Corporation of Delhi will make 35 new parking in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Unsplash

विस्तार

दिल्ली वालों को जल्द ही नई पार्किंग मिलने वाली हैं। दिल्ली नगर निगम दिल्ली में 35 नई पार्किंग बनाने जा रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई पार्किंग बनाने के लिए कड़ी शर्तों सहित अनुमति दे दी है। सबसे ज्यादा 16 नई पार्किंग पूर्वी दिल्ली में बनाई जाएंगी।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में पार्किंग की समस्या को हल करने और सड़कों के किनारे अनधिकृत पार्किंग को रोकने के लिए दिल्ली नगर निगम ने सतह पार्किंग के निर्माण के लिए अपने अधिकार क्षेत्र के तहत 95 स्थलों की पहचान की थी। इससे सड़कों पर राइट ऑफ वे (सही दिशा में) पर अवरोधों की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी और यातायात की भीड़ कम करने और बड़े पैमाने पर जनता के लिए उचित और सुरक्षित पार्किंग सुविधा के निर्माण में सहायता मिलेगी ।
विज्ञापन


दिल्ली नगर निगम ने इन 95 चिन्हित स्थलों की भूतल पार्किंग के सृजन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस से संपर्क किया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण कराया। सर्वे के बाद 95 में से 35 स्थानों के लिए सशर्त अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली नगर निगम को सर्वे के बाद अनुमति दी गई है। निगम को पार्किंग स्थल को चिह्नित करने के लिए कहा गया है। निगम को ये भी कहा गया है कि वह पार्किंग स्थल पर लिखे कि कार व दोपहिया वाहनों की कितनी-कितनी क्षमता है। -सुरेंद्र सिंह यादव, विशेष पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक दिल्ली पुलिस

यहां बनेंगी पार्किंग
पश्चिमी क्षेत्र

  • फाउंडेशन चौक से रेड लाइट बीकानेरवाला के पास, रानी बाग।
  • एक्शन बालाजी अस्पताल के पास, पश्चिम विहार।
  • काली मंदिर से फव्वारा चौक, रानी बाग।
  • मायापुरी चौक से रमेश नगर तक ड्रेन वन साइड सिंगल लेन पार्किंग,रमेश नगर।
  • कवर ड्रेन से सनातन धर्म स्कूल,कीर्ति नगर वन साइड लेन पार्किंग।
  • सनातन धर्म स्कूल, कीर्ति नगर से रमेश नगर तक ड्रेन वन साइड सिंगल लेन पार्किंग,बस पार्किंग।
  • रतन पुरी चौक के पास, देव प्रकाश शास्त्री मार्ग,दिल्ली यातायात पुलिस मुख्यालय, देव प्रकाश शास्त्री मार्ग, टोडापुर के विपरीत गोदाम के बाहर।
  • 40 फुटा रोड, रानी बाग।
  • वेस्ट एन्क्लेव से अवंतिका चौक की रेड लाइट, कंझावला रोड।
  • सर्विस लेन रेड लाइट के पास से मेट्रो स्टेशन साउथ एक्सटेंशन पार्ट-2।

दक्षिणी परिक्षेत्र

  • आईएनए कॉलोनी से डीडीए, विकास सदन बिल्डिंग दोनों तरफ, आईएनए।
  • ईएसआई हॉपसिताल, तेहखंड, ओखला।
  • लाडो सराय बस पार्किंग।
  • डीसी चौक मार्केट सेक्टर-9, रोहिणी।

उत्तरी परिक्षेत्र

  • साईं बाबा चौक रोड लाइट से अंबेडकर अस्पताल (रोहिणी पश्चिम मेट्रो स्टेशन)।
  • सेक्टर 16-17 विभाजित रोड, रोहिणी।
  • लांसर पब्लिक स्कूल के सामने, प्रशांत विहार।
  • दुर्गापुरी मार्केट

पूर्वी परिक्षेत्र

  • चेतक कॉम्प्लेक्स, दिलशाद गार्डन।
  • ईदगाह के सामने, न्यू सीमापुरी।
  • डीडीए/प्लॉट पार्किंग, श्री राम कॉलोनी।
  • नत्थू कॉलोनी पार्ट-2 फ्लाईओवर के नीचे।
  • मारुति शोरूम गाजीपुर न्यू ईडीएम मॉल के पास।
  • फल एवं सब्जी मंडी मार्किट के सामने, आईएफसी गाजीपुर।
  • होंडा शोरूम के सामने मदर डेयरी के पास, विनोद नगर।
  • सद्भावना अपार्टमेंट आईपी एक्सटेंशन के पास, पटपडग़ंज।
  • राधू प्लेस मॉल के पास से स्कोप मीनार सर्विस रोड, लक्ष्मी नगर।
  • प्लॉट नंबर 10 से प्लॉट नंबर 04 तक के सामने, डिस्ट्रिक्ट सेंटर, लक्ष्मी नगर।
  • क्रॉस रिवर मॉल के बैक साइड।
  • ए-ब्लॉक मार्केट सूरजमल विहार, डीडीए मार्केट।
  • कार बाजार के सामने, बीएसईएस ऑफिस के पास, लक्ष्मी नगर।
  • नर्सरी और कार शोरूम के सामने, पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र।
  • जगप्रवेश चन्द्र अस्पताल के सामने।
  • दुर्गा मंदिर के सामने की दोनों तरफ की सड़क, सर्वोदय विद्यालय और रैन बसेरा शास्त्री पार्क के पास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed