{"_id":"6ae0c92b08642397010c777b","slug":"dengue-outbreak-intensifies-396-cases-reported-in-october-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160947-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डेंगू का बढ़ा प्रकोप, अक्तूबर में 396 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डेंगू का बढ़ा प्रकोप, अक्तूबर में 396 मरीज मिले
विज्ञापन
24 दिनों में पिछले साल के पूरे महीने का आंकड़ा पार, सेंट्रल जोन में सबसे ज्यादा 123 मामले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में अक्तूबर के दौरान डेंगू के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। महीने के अभी कई दिन बाकी हैं, लेकिन 24 अक्तूबर तक मरीजों की संख्या पिछले साल के पूरे अक्तूबर के आंकड़े को पार कर गई है। इस महीने अब तक 396 मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले साल अक्तूबर में 377 मरीज मिले थे। सितंबर में 286 मामले दर्ज हुए थे।
एमसीडी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में इस साल जनवरी में 19, फरवरी में 20, मार्च में 16, अप्रैल में 52, मई में 35, जून में 39, जुलाई में 40, अगस्त में 90 और सितंबर में 286 मरीज मिले। अक्तूबर में अब तक 396 मामले दर्ज हो चुके हैं, जो सितंबर के मुकाबले 110 अधिक हैं।
इस साल अब तक दिल्ली में डेंगू के कुल 993 मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले साल 24 अक्तूबर तक 1,066 मरीज दर्ज किए गए थे। यानी कुल मामलों की संख्या पिछले साल से कम है, लेकिन अक्तूबर में संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। राहत की बात है कि इस साल अब तक डेंगू से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है। जोनवार आंकड़ों में सेंट्रल जोन 123 मामलों के साथ शीर्ष पर है। नजफगढ़ में 115, साउथ जोन में 103, शाहदरा उत्तरी जोन में 101 और वेस्ट जोन में 99 मामले मिले हैं। निगम क्षेत्र में कुल 881 मामले दर्ज हुए हैं। शेष मामले एनडीएमसी, दिल्ली कैंट और रेलवे सहित अन्य क्षेत्रों से हैं।