{"_id":"6ae0c85731722d28d903f3ab","slug":"karwa-chauth-celebrations-at-civic-centre-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161015-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविक सेंटर में करवा चौथ की धूम: महिला कर्मचारियों ने लगवाई मेहंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविक सेंटर में करवा चौथ की धूम: महिला कर्मचारियों ने लगवाई मेहंदी
विज्ञापन
कपड़ों, चूड़ियों और बैग के स्टॉल पर महिलाओं ने की जमकर खरीदारी
नई दिल्ली। एमसीडी के सिविक सेंटर स्थित मुख्यालय में मंगलवार को करवा चौथ उत्सव और मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष रेखा रानी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा शामिल हुईं। इस दौरान निगम की महिला कर्मचारियों सहित अन्य महिलाओं ने हिस्सा लिया और त्योहार की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में मेहंदी, कपड़ों, चूड़ियों और बैग सहित विभिन्न सामान के स्टॉल लगाए गए। महिलाओं ने मेहंदी लगवाई और खरीदारी की। सत्या शर्मा ने महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक साथ आने, आपसी मेलजोल बढ़ाने और त्योहार की खुशियां साझा करने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं के उत्साह के साथ पारंपरिक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। रेखा रानी ने कहा कि करवा चौथ आस्था, परंपरा और आपसी स्नेह से जुड़ा विशेष पर्व है। इस तरह के आयोजन महिलाओं को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने और मिल-जुलकर त्योहार मनाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं के बीच आपसी संवाद और सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिलता है। ब्यूरो