फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Municipal Corporation of Delhi is ready to fight malaria-dengue along with Corona

कोरोना के साथ-साथ मलेरिया-डेंगी से लड़ाई को तैयार है दिल्ली नगर निगम

Mon, 22 Jun 2020 08:21 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 22 Jun 2020 08:21 PM IST
सार

  • 25 जुलाई से दिल्ली में बारिश शुरू होने का अनुमान,
  • बारिश बढ़ते ही मलेरिया-डेंगी के मामले शुरू होने की संभावना

विज्ञापन
Municipal Corporation of Delhi is ready to fight malaria-dengue along with Corona
MCD employees - फोटो : File Photo

विस्तार

मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 जून से दिल्ली में मानसून की बारिश की शुरुआत हो सकती है। बारिश के साथ ही राजधानी में मच्छरों का प्रकोप बढ़ सकता है। इसके कारण मलेरिया और डेंगू के मामलों के बढ़ने की भी संभावना बढ़ जायेगी।

विज्ञापन


लेकिन दिल्ली के नगर निगम इस चुनौती को अभी से साथ लेकर चल रहे हैं और दिल्ली के सभी इलाकों में अभी से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और मलेरियारोधी दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष संदीप कपूर के मुताबिक कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही सभी 64 वार्ड्स के इलाकों में साफ-सफाई को सबसे ज्यादा तवज्जो दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन एरिया में कोरोना से संबंधित मामले पाए गये हैं, वहां सफाई के लिए विशेष किट पहनकर कचरे का निष्पादन कराया जा रहा है, जबकि शेष इलाकों में अलग-अलग कर्मचारियों के द्वारा अभी से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। 
 
निगम के नेता के मुताबिक इस समय मलेरिया की टीम भी कोरोना से संबंधित प्रचार अभियान में जुटी हुई है। लेकिन अब बारिश आने के साथ ही उनकी जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया जाएगा, जिससे कोरोना के साथ-साथ मलेरिया और डेंगू विरोधी अभियान कमजोर न पड़े।    
 
वहीं, उत्तरी दिल्ली नगर निगम में चेयरमैन पद के उम्मीदवार जेपी सिंह ने बताया कि उनके निगम के सभी 104 वार्डों में विशेष कर्मियों के द्वारा सफाई कराई जा रही है।

इस दौरान सभी नालों की सफाई में भी ध्यान दिया जा रहा है। निगम में इस समय लगभग 24520 कर्मचारी प्रतिदिन 3500 मीट्रिक टन कचरा निस्तारित कर रहे हैं। 
 
इस अभियान के साथ ही साफ-सफाई के लिए क्षेत्र में मलेरियारोधी दवाइयों का छिड़काव भी किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम को अभी से इसके लिए सचेत किया जा चुका है।

बारिश होने के साथ ही अगले हफ्ते से मलेरिया विभाग की टीमें डेंगी लार्वा का निरीक्षण करना भी शुरू कर देंगी। उन्होंने कहा कि मलेरिया या डेंगू को भारी नहीं पड़ने दिया जायेगा और इसके लिए निगम अभी से तैयारी में जुट गया है।  

दक्षिणी दिल्ली में जबरदस्त सफाई अभियान 

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में भी इस समय सफाई अभियान चल रहा है और विभाग की टीमें साफ-सफाई अभियान में जुटी हुई हैं। कोरोना संक्रमण रोकने की प्राथमिकता के साथ स्वच्छता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है जिससे बारिश बढ़ने पर मलेरिया या डेंगी अपना पैर न पसार सके।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed