{"_id":"64ccc9f33d286632a80d48c9","slug":"multiple-stabs-with-scissors-for-rs-130-in-delhi-2023-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: महज 130 रुपये के लिए कैंची से किए कई वार, उधार दी रकम को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: महज 130 रुपये के लिए कैंची से किए कई वार, उधार दी रकम को लेकर हुआ था विवाद
Fri, 04 Aug 2023 03:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 04 Aug 2023 03:20 PM IST
सार
दिल्ली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 130 रुपये मांगने पर एक युवक ने दुकानदार पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के करावल नगर में उधार दिए 130 रुपये मांगने पर एक युवक ने दुकानदार हर्ष शुक्ला (29) पर कैंची से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। परिजन हर्ष को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित का बयान लेकर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, गली नंबर-1, मुकुंद विहार निवासी हर्ष की सोम बाजार चौक पर किराने की दुकान है। पुलिस को हर्ष ने बताया कि उसने छह-सात माह पूर्व पास में रहने वाले राहुल को 130 रुपये उधार दिए थे। बार-बार मांगने पर राहुल रुपये नहीं लौटा रहा था। बुधवार को हर्ष ने राहुल से रुपये मांगे तो वह बहस करने लगा।
कुछ ही देर बाद आरोपी दुकान पर पहुंचा और 100 रुपये देकर गालियां देने लगा। विरोध करने पर अचानक आरोपी ने काउंटर पर रखी कैंची उठाकर हर्ष के सिर, चेहरे और सीने पर कई वार कर दिए। राहगीरों ने हर्ष को बचाने का प्रयास नहीं किया। शोर होने पर हर्ष की मां पूनम वहां पहुंचीं और बेटे को अस्पताल ले गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान हर्ष ने पुलिस को बयान दिया।
विज्ञापन
थाने में दो बार गए लोग, समय से नहीं आई पुलिस
नई दिल्ली। तिगड़ी थाना इलाके में बुधवार सुबह तीन हजार रुपये वापस नहीं करने पर संगम विहार निवासी यूसुफ की चाकू से ताबड़तोड़ 17 वार कर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक खून बहने से यूसुफ की मौत का जिक्र है। जिस दुकान के सामने वारदात हुई वहां तीन लोग खड़े थे, लेकिन कोई भी उसे बचाने नहीं आया था।

इसके अलावा तमाशबीन लोग घटना की वीडियो बनाते रहे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी को देखकर एक युवक कह रहा है कि पुलिस को बुलाने के लिए लोग दो बार तिगड़ी थाने में गए, लेकिन पुलिसकर्मी समय से मौके पर नहीं आए। वारदात वाली जगह से तिगड़ी थाना कुछ सौ मीटर की दूरी है।
जिले के कुछ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी शाहरुख ने नशा किया था। जांच के बाद ही लगेगा कि आरोपी ने किस चीज का नशा किया था। सहायक पुलिस आयुक्त रामसुंदर ने बताया कि वारदात बुधवार सुबह 6:50 बजे की है। पुलिस मौके पर सुबह 6:53 बजे पहुंच गई थी। पुलिस ने ही यूसुफ को बत्रा अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव बुधवार को ही सौंप दिया था।
सीसीटीवी फुटेज के लिए लिखा पत्र : दक्षिण जिला पुलिस ने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज लेने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है। दिल्ली सरकार ने इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। इसके अलावा पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को भी लिया है। इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।
गुस्सा अहंकार में बदलता जा रहा है
पैसा महत्वपूर्ण नहीं होता। महत्वपूर्ण है गुस्सा। गुस्से को तुरंत लोग अहंकार पर ले जाते हैं। जिंदगी व परिवार की परेशानियों के कारण ऐसा हो रहा है। साथ ही, नशे में इंसान खुद पर नियंत्रण खो देता है और आवेश में आकर कुछ भी कर बैठता है। इसके अलावा लोग इसलिए भी बचाने नहीं आते हैं कि आरोपी जिस बेरहमी व गुस्से से वार कर रहा होता है तो सामने वाला डर जाता है। इसके अलावा लोग खुद को किसी मुसीबत में डालना नहीं चाहते। वर्तमान में पड़ोसी भी एक दूसरे को नहीं जानते हैं। इस कारण भावनात्मक लगाव खत्म हो रहा है। - डाॅ. लोकेश सिंह शेखावत, प्रोफेसर मनोचिकित्सक विभाग, आरएमएल

व्यक्ति हर बात का तुरंत परिणाम चाहता है
वर्तमान समय में इंसान हर बात का तुरंत परिणाम चाहता है। लोगों में धैर्य खत्म हो गया है। अब लोग तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं। साथ ही, वारदात की वीडियो बनाने में ज्यादा आनंद लेते हैं। लोगों में भावनात्मक लगाव खत्म होता जा रहा है। - डाॅ. मनीष जैन, मनोचिकित्सक, बीएल कपूर अस्पताल।