{"_id":"6ac10be759a493045503b802","slug":"multi-lane-puc-centers-to-be-built-at-isbt-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-157708-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईएसबीटी पर बनेंगे मल्टी-लेन पीयूसी सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईएसबीटी पर बनेंगे मल्टी-लेन पीयूसी सेंटर
विज्ञापन
आनंद विहार और सराय काले खां में शुरू हुआ काम, भारी-हल्के वाहनों की होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
परिवहन विभाग आनंद विहार और सराय काले खां आईएसबीटी परिसर में दो मल्टी-लेन प्रदूषण जांच (पीयूसी) सेंटर स्थापित करेगा। दोनों केंद्रों पर भारी और हल्के वाहनों की प्रदूषण जांच कर पीयूसी प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है।
ये दिल्ली के पहले ऐसे पीयूसी सेंटर होंगे, जो आईएसबीटी परिसर में स्थापित किए जाएंगे। इनसे दोनों प्रमुख बस अड्डों पर रोजाना आने-जाने वाले वाहनों की प्रदूषण जांच व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। फिलहाल दिल्ली में करीब 900 पीयूसी सेंटर संचालित हैं, जिनमें अधिकांश पेट्रोल पंपों पर हैं। सरकार सभी केंद्रों की निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत प्रत्येक केंद्र को कैमरों से लैस करने और तकनीक को अपग्रेड करने की योजना है। व्यावसायिक वाहनों के लिए तेहखंड और नंद नगरी में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन भी शुरू किए गए हैं। प्रत्येक स्टेशन सालाना करीब 72 हजार वाहनों की जांच करने में सक्षम है।