फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mukhi and Lekhi main contenders for CM's post.

इनमें से कोई एक होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री!

Fri, 05 Sep 2014 01:49 PM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
Mukhi and Lekhi main contenders for CM's post.

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की अटकलें जोरों पर हैं। वहीं, एक अंग्रेजी अखबार ने दावा किया है कि भाजपा ने दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नामों पर विचार शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


अखबार ने पार्टी के प्रमुख सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर पहला नाम भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व वित्त मंत्री प्रो. जगदीश मुखी का है।
विज्ञापन


मुखी दिल्ली की जनकपुरी सीट से विधायक हैं। पहले भी मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम की चर्चा होती रही है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले फेसबुक पर पेज बनाकर जगदीश मुखी को दिल्ली का सीएम बनाए जाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा नाम सांसद मीनाक्षी लेखी

Mukhi and Lekhi main contenders for CM's post.

दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए भाजपा की ओर से दूसरा नाम नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी का है। मीनाक्षी लेखी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की नई दिल्ली लोकसभा सीट पर 54 सालों के लंबे अंतराल के बाद किसी महिला उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया था।

तभी से उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। मीनाक्षी पढ़ाई के दिनों राजनीति में सक्रिय हैं, वह पार्टी के कई अहम पदों पर काम कर चुकी हैं। भाजपा प्रवक्ता के रूप में उन्होंने पार्टी में अहम भूमिका निभाई है।

दरअसल, दिल्ली में भाजपा महिला मुख्यमंत्री के पक्ष में है। इसलिए कुछ ‌दिनों पहले‌ किरण बेदी के नाम की भी चर्चा हुई थी, लेकिन पार्टी में भीतरी विरोध के चलते उन्हें दर-किनार कर दिया गया। अब दिल्ली में मीनाक्षी लेखी सबसे मजबूत महिला नेता के तौर पर देखी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed