फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Muharram 2023 Tomorrow Tazia will come out in Delhi Know which routes to avoid

Muharram: दिल्ली के कई इलाकों में आज निकलेंगे ताजिये, रूट डायवर्जन; इन रास्तों पर न निकलें, पुलिस सतर्क

Fri, 28 Jul 2023 12:36 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 28 Jul 2023 12:36 AM IST
सार

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि 28 व 29 जुलाई की रात 9 बजे से छत्ता शहजाद, कलां महल से ताजिया शुरू होंगे। इसके बाद कमरा बंगश, चितली कबर, चूड़ी वालान, मटिया महल, जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार, हौजकाजी से होकर गुजरेंगे।

विज्ञापन
Muharram 2023 Tomorrow Tazia will come out in Delhi Know which routes to avoid
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी में मुहर्रम के मौके पर कई इलाकों में ताजिया निकाले जाएंगे। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को रूट डायवर्जन प्लान देखकर ही निकलने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि 28 व 29 जुलाई की रात 9 बजे से छत्ता शहजाद, कलां महल से ताजिया शुरू होंगे। इसके बाद कमरा बंगश, चितली कबर, चूड़ी वालान, मटिया महल, जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार, हौजकाजी से होकर गुजरेंगे। इसी मार्ग से वापस ताजिया लाए जाएंगे। दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी देर रात गश्त पर रहे। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि सभी इंतजाम पुख्ता हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा पुरानी पुलिस चौकी, अशोक बस्ती, कुतुब रोड, खारी बावली, लाल कुआं, हौज काजी, चावड़ी बाजार और जामा मस्जिद से होकर भी ताजिया गुजरेंगे। इसके अलावा निजामुद्दीन, ओखला और महरौली से ताजिया कर्बला पहुंचेंगे। वहीं, पूर्वी जिला, उत्तर-पूर्वी जिला, शाहदरा जिला (यमुना पार क्षेत्र), उत्तर-पश्चिम जिला (इंद्रलोक और जहांगीरपुरी), दक्षिण-पूर्व जिला (निजामुद्दीन), दक्षिण जिला और पश्चिम जिला में भी ताजिया निकाले जाएंगे।

विज्ञापन

ताजिया यहां से निकाले जाएंगे
ताजिया 29 जुलाई की सुबह 11.00 बजे पुनः कलाँ महल से शुरू होंगे और कर्बला, जोर बाग जाकर खत्म होंगे।  जुलूस सुबह 11.00 बजे छत्ता शहजाद, कलाँ महल से शुरू होकर पहाड़ी भोजला - चितली कबर - मटिया महल चौक - जामा मस्जिद - चावड़ी बाजार - चौक हौज काजी - अजमेरी गेट - पहाड़ गंज पुल - नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - चेम्सफोर्ड रोड - आउटर सर्कल कनॉट प्लेस (विपरीत कैरिज वे) - संसद मार्ग - गोलचक्कर पटेल चौक - संसद मार्ग - गोलचक्कर संसद चौक - नई दिल्ली जामा मस्जिद - संसद मार्ग पर यू-टर्न लेकर - दाहिने मुड़कर रफी मार्ग - गोलचक्कर कृषि भवन - रफी मार्ग - गोलचक्कर सुनहरी बाग - सुनहरी बाग मार्ग - बाएं मुड़कर कृष्णा मेनन मार्ग - गोलचक्कर गोल मेथी - तुगलक रोड - अरबिंदो मार्ग - जोर बाग से कर्बला, लोधी कालोनी, दिल्ली तक पहुंचेंगे।

बसें यहां से परिवर्तित की जाएंगी
देशबंधु गुप्ता रोड-अजमेरी गेट और देशबंधु गुप्ता रोड पर आने वाली बसों को आराम बाग पर रोक दिया जाएगा और चित्रगुप्त रोड-पहाड़गंज होते हुए वापस जाएंगी।

-नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाली बसों को भी आराम बाग में ही रोक दिया जाएगा।

- कनॉट प्लेस और केंद्रीय सचिवालय जाने वाली बसें रानी झांसी रोड-मंदिर मार्ग-पार्क स्ट्रीट से उद्यान मार्ग पर समाप्त होंगी और काली बाड़ी मार्ग से होकर लौटेंगी।

- कनॉट प्लेस और केंद्रीय सचिवालय जाने वाले डब्ल्यू-पॉइंट पर पूर्वी और मध्य जिले से आने वाली बसें सिकंदरा रोड से होकर मंडी हाउस पर समाप्त होंगी और वापसी में भगवानदास रोड-तिलक मार्ग से जाएंगी।

विज्ञापन

- उत्तर और पूर्वी जिले से कनॉट प्लेस-केंद्रीय सचिवालय जाने वाली बसें ए पॉइंट तक पहुंचेंगी और डीडीयू मार्ग से होकर शिवाजी प्रतिमा पर समाप्त होंगी और थॉम्पसन मार्ग से होकर लौटेंगी।

- शांति पथ-विनय मार्ग से केंद्रीय सचिवालय/कनॉट प्लेस को जाने वाली बसें पंचशील मार्ग–सरदार पटेल मार्ग-मदर टेरेसा क्रीसेंट-पार्क स्ट्रीट होते हुए उद्यान मार्ग पर समाप्त होंगी और वापसी में काली बाड़ी मार्ग-मंदिर मार्ग-पार्क स्ट्रीट-मदर टेरेसा क्रीसेंट होते हुए जाएंगी।

- तुगलक रोड पर आने वाली और केंद्रीय सचिवालय, कनॉट प्लेस की ओर जाने वाली बसों को पृथ्वीराज रोड– क्यू प्वाइंट-मान सिंह रोड- मौलाना आजाद रोड पर डायवर्ट किया जाएगा और विज्ञान भवन पर रोका जाएगा व वापसी में जनपथ के रास्ते भेजा जाएगा।

-जब जुलूस गोलमेथी के चारों ओर पहुंचेगा तो अरबिंदो मार्ग पर आने वाली बसों को पृथ्वीराज रोड/सफदरजंग रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा।जब जुलूस गोलचक्कर तुगलक रोड पर पहुंचेगा तो बसों को आईएनए से सफदरजंग फ्लाईओवर के नीचे मोड़कर समाप्त कर दिया जाएगा और वहीं लौटाया जाएगा।  

- जब जुलूस गोलचक्कर तुगलक रोड पर पहुंचेगा तो बसों को साउथ एंड-पृथ्वीराज रोड से अरबिंदो चौक तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी जाएगी और मैक्समूलर मार्ग, लोधी रोड, भीष्म पितामह मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा और आगे दक्षिण की ओर ले जाया जाएगा। 

- मथुरा रोड, मां आनंदमयी मार्ग, महरौली-बदरपुर रोड, रोड नंबर 56 (आनंद विहार टर्मिनल के सामने), रोड नंबर 66 (वजीराबाद की ओर), पंखा रोड, पालम-डाबड़ी रोड, जखीरा फ्लाईओवर से इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन (बंदा बहादुर सिंह मार्ग) और नजफगढ़ रोड (जखीरा से किशनगंज) आदि पर भी स्थानीय जुलूसों के कारण यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन कैसे जाएं
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को 29 जुलाई को विशेष रूप से शाम से पहले निकलना होगा और उपर्युक्त मार्गों पर संभावित देरी के लिए पर्याप्त समय रखना होगा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए यात्रियों को कनॉट प्लेस से बचना होगा और तिलक मार्ग, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग या राजघाट और जवाहरलाल नेहरू मार्ग के माध्यम से अजमेरी गेट की ओर जाना होगा। 

पश्चिमी दिल्ली से: शंकर रोड-तालकटोरा रोड-अशोक रोड - सी हेक्सागन-तिलक मार्ग-दीनदयाल उपाध्याय मार्ग का इस्तेमाल कर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचा जा सकेगा। वहीं, रोहतक रोड-रानी झांसी रोड-बुलेवार्ड रोड- आईएसबीटी-रिंग रोड-राजघाट चौक-जवाहर लाल नेहरू मार्ग से पहुंचा जा सकेगा।

दक्षिण दिल्ली से: जनपथ-फिरोजशाह रोड-मंडी हाउस तक जाकर या बाराखंभा रोड- रंजीत सिंह मार्ग- जवाहर लाल नेहरू मार्ग और अजमेरी गेट साइड या सिकंदरा रोड- दिनेश नंदिनी डालमिया चौक-लाला रामचरण अग्रवाल चौक या बीएसजेड मार्ग-जवाहर लाल नेहरू मार्ग या डीडीयू मार्ग-भवभूति मार्ग से पहुंच सकते हैं।

यातायात को इन जगहों से परिवर्तित किया जाएगा
बृज मोहन चौक, जामा मस्जिद रोड/चावड़ी बाजार रोड क्रॉसिंग, हौज काजी चौक, अजमेरी गेट चौक, गोलचक्कर झंडेवालान, गोलचक्कर आरएमएल, गोलचक्कर तीन मूर्ति, गोलचक्कर जीपीओ, गोलचक्कर गोल मेथी, गोलचक्कर मंडी हाउस, मोतीलाल नेहरू प्लेस, गोलचक्कर विंडसर प्लेस, एम्स लूप और दयाल सिंह चौक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed