{"_id":"6f06c37925c8a808315729e14f531fe7","slug":"much-alcohol-will-be-served-then-dry-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा शराब परोसी तो बंद हो जाएगा पब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा शराब परोसी तो बंद हो जाएगा पब
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 05 Dec 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी वाली कहावत के अनुसार पुलिस आयुक्त ने पब व बार पर ही शिकंजा कसा है। पुलिस आयुक्त ने यह आदेश शहर में हो रहे आपराधिक माहौल के सर्वे के बाद दिया है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने तीनों जोन के थाना प्रभारियों को आदेश दिया है कि वह पब, बार, अहाता और शराब परोसने वाले रेस्टोरेंट पर विशेष नजर रखें। उनकी ओर से रोजाना इस बात की जांच की जाए कि पब समय पर बंद हो रहे हैं कि नहीं।
विज्ञापन
जो पब या बार समय समाप्त होने के बाद चलते पाए गए तो पब संचालक के खिलाफ मामला तो दर्ज होगा ही साथ में थाना प्रभारी भी नपेंगे। पुलिस आयुक्त ने आदेश जारी करने के पीछे अपनी सर्वे रिपोर्ट का हवाला दिया है। सर्वे में पाया गया है कि शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले से माहौल खराब होता है।
विज्ञापन
एम जी रोड पर खास नजर
पुलिस आयुक्त ने डीसीपी ईस्ट को आदेश जारी किया है कि वह मॉल प्रबंधन के साथ बैठक कर यह तय करें कि मॉल में रात 12 बजे के बाद कितने पब खुले रहते हैं और किसके पास कब तक की अनुमति है। इतना ही नहीं पब संचालकों की ओर से दिए जाने वाले समय को आबकारी विभाग से क्रॉस चेक भी किया जाए।
पुलिस आयुक्त के मुताबिक ज्यादा समय तक शराब परोसने की आ रही शिकायत के बाद यह आदेश जारी किया गया है। आदेश के बाद आने वाले समय में इसका असर दिखेगा।