फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MTNL converts 2g network service in 3g

3G में बदलेगी यह खास 2G नेटवर्क सेवा

Sun, 16 Feb 2014 12:27 PM IST
भरत पांडेय/अमर उजाला, नई दिल्ली
भरत पांडेय/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Feb 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
MTNL converts 2g network service in 3g

दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) का नेटवर्क और मजबूत होगा। घर के तहखाने में भी नेटवर्क कनेक्ट होने में दिक्कत नहीं आएगी।

विज्ञापन


दरअसल, एमटीएनएल अपनी टू-जी नेटवर्क सेवा को थ्री-जी में बदलने जा रहा है। जल्द ही इसकी शुरुआत होगी। इस समय दिल्ली में निगम के तकरीबन 700 मोबाइल टावर और 24-25 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। इसमें सबसे अधिक संख्या टू-जी यूजर की है। योजना के मुताबिक, राजधानी में 100 टावर बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन


सबसे पहले कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों को चिह्नित करने की योजना है। विभाग का दावा है कि 2015 तक नेटवर्क के मामले में निजी मोबाइल कंपनियों को भी कड़ी टक्कर देने की तैयारी है। दिल्ली में अभी कई ऐसे इलाके हैं, जहां नेटवर्क बेहद कमजोर माना जा रहा है। खासतौर से दिल्ली देहात और दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के इलाके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों सहित दिल्ली से आ रही नेटवर्क संबंधी शिकायतों को ध्यान में रखते हुए एमटीएनएल ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इस बारे में निगम के प्रवक्ता सर्वेद्र सिंह का कहना है कि एमटीएनएल दिल्ली और मुंबई की लाइफ लाइन है। टावर की क्षमता में विस्तार होने से सिग्नल न मिल पाने की समस्या नहीं रहेगी। कमजोर नेटवर्क वाले सभी इलाकों को जल्द चिह्नित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed