{"_id":"52eba5a398213940c9db844d15cf4a7c","slug":"mst-facilities-are-extend","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब MST से यात्रा ही नहीं, शॉपिंग भी करिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब MST से यात्रा ही नहीं, शॉपिंग भी करिए
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 25 Jan 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग की नई एमएसटी से यात्री केवल सफर ही नहीं करेंगे, बल्कि डिपो पर स्थित मॉल और दुकानों से वह खरीदारी भी कर सकेंगे। नई एमएसटी एटीएम कार्ड की तरह होगी और इसको नेट बैंकिंग-मोबाइल से भी रिचार्ज किया जा सकेगा। इससे परिवहन विभाग की बसों में किसी भी रूट पर यात्रा की जा सकेगी।
इसमें वर्तमान एमएसटी की तरह रूट की पाबंदी नहीं होगी। परिवहन विभाग एटीएम कार्ड की शक्ल में नई एमएसटी जारी करने जा रहा है। इसके कार्ड संभाग में आ चुके हैं और इनकी चिप डाउनलोड करने का काम शुरू हो गया है। अफसरों का प्रयास मार्च तक नई एमएसटी शुरू करने का है।
इसमें लगी चिप में रोडवेज काउंटरों और नेट बैंकिंग से रुपये डाले जा सकेंगे। परिवहन विभाग के अनुसार इस एमएसटी से किसी भी रूट पर यात्रा की जा सकेगी। इसमें किसी रूट, किमी या राउंड का बंधन नहीं होगा। इससे परिवहन विभाग की बसों में कहीं भी कितनी भी और कभी भी यात्रा की जा सकेगी।
विज्ञापन
नई एमएसटी का दूसरा लाभ खरीदारी करने में मिलेगा। रोडवेज डिपो पर स्थित दुकानों, स्टालों या बन रहे माल्स से मनमानी खरीद की जा सकेगी। प्रदेश में दस डिपो पर मॉल्स का निर्माण किया जा रहा है। इनमें एमएसटी की मदद से खरीद की जा सकेगी। सामान का रुपया एमएसटी कार्ड से कम हो जाएगा। इसके शुरू होने पर वर्तमान एमएसटी खत्म कर दी जाएगी।