फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MS Dhoni also went Court against Amrapali group over fake agreement

धोनी भी आम्रपाली के खिलाफ गए थे कोर्ट, पत्नी साक्षी 25 प्रतिशत शेयर के साथ थीं कंपनी की निदेशक

Thu, 25 Jul 2019 08:51 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 25 Jul 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni also went Court against Amrapali group over fake agreement
धोनी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

फोरेंसिक ऑडिटरों पवन कुमार अग्रवाल और रवि भाटिया ने सुप्रीम कोर्ट में खुलासा किया कि आम्रपाली समूह ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को प्रमोट करने वाली कंपनी रीती स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड से फर्जी करार किए थे। इसके जरिए घर खरीदारों के पैसे गैरकानूनी तरीके से डायवर्ट किए गए।

विज्ञापन


धोनी 2016 तक आम्रपाली समूह के ब्रांड एंबेसडर थे लेकिन फ्लैट खरीदारों के दबाव में उन्हें नाता तोड़ना पड़ा था। धोनी की पत्नी साक्षी आम्रपाली माही डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक थीं। उनके पास कंपनी के 25 प्रतिशत शेयर थे और बाकी 75 प्रतिशत शेयर(2014 तक) आम्रपाली के सीएमडी अनिल शर्मा के पास ही थे।
विज्ञापन


फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया है कि रीती स्पोर्ट्स को आम्रपाली समूह से 2009 से 2015 के बीच 42.22 करोड़ रुपये मिले। इनमें आम्रपाली सफायर डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड ने 6.52 करोड़ रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीती स्पोर्ट्स से आम्रपाली समूह 22 नवंबर 2009 को हुए करार के तहत धोनी को तीन दिन के लिए आम्रपाली के चेयरमैन के लिए उपलब्ध रहना था। हालांकि शर्त के पालन का रिकॉर्ड नहीं है।

ऑडिटर ने कहा है कि इससे साफ होता है कि करार रीती स्पोर्ट्स को पैसा देने के लिए किए गए। कानून के तहत इस रकम को वापस लिया जाना चाहिए। ऑडिटरों की इस रिपोर्ट का जिक्र जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस यूयू ललित की पीठ ने अपने 270 पेज के फैसले में किया है। इस साल अप्रैल में धोनी ने आम्रपाली समूह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर 10 साल पहले बुक कराए 5500 वर्ग फीट का पेंटहाउस दिलाने की मांग की थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 20 मार्च 2015 को हुए करार के तहत आम्रपाली समूह की कंपनियों को आईपीएल 2015 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विभिन्न जगहों पर लोगो स्पेस मिला। यह समझौता केवल कागजों पर हुआ और आम्रपाली और रीती स्पोर्ट्स के बीच था। इस करार में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कोई हस्ताक्षरकर्ता नहीं था।

आम्रपाली माही डेवलपर्स प्रा.लि. ने रांची में एक प्रोजेक्ट के लिए करार किया था। इसके तहत आम्रपाली सफायर डेवलपर्स ने रीति स्पोर्ट्स के लिए एक फ्लैट बुक कराया था। हालांकि रीति स्पोर्ट्स के संजय पांडेय ने कहा कि कंपनी या किसी व्यक्ति आम्रपाली समूह में कोई फ्लैट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed