फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MP VK Singh visited the family of the journalist Vikram Joshi

दिवंगत पत्रकार विक्रम जोशी के परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद वीके सिंह, सौंपा 10 लाख रुपये का चेक

Thu, 23 Jul 2020 04:03 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 23 Jul 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
MP VK Singh visited the family of the journalist Vikram Joshi
दिवंगत पत्रकार विक्रम जोशी के परिवार से मिलने पहुंचे सांसद वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के सासंद वीके सिंह गुरुवार को दिवंगत पत्रकार विक्रम जोशी के परिजनों से मिलने पहुंचे। वीके सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। उन्होंने मृतक के परिजनों से कहा कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


दिवंगत पत्रकार विक्रम जोशी की बड़ी बहन ने सांसद वीके सिंह से दोषियों पर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। साथ ही उन्होंने सहायता राशि बढ़ाने की मांग भी की।
विज्ञापन


बता दें कि विक्रम जोशी को गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में 20 जुलाई को उस समय गोली मार दी गई जब वह अपनी दोनों बेटियों के साथ घर लौट रहे थे। बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारी थी। उन्हें यशोदा अस्पताल लाया गया। जहां बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना पर गाजियाबाद के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने प्रताप विहार चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। मामले की जांच सीओ सिटी प्रथम राकेश मिश्रा को सौंपी गई थी।

अखिलेश यादव ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गाजियाबाद में विक्रम जोशी को बदमाशों ने इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने भांजी से छेड़छाड़ के मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने कुछ किया नहीं, उल्टे उन्हें शिकायत की जानकारी दे दी। इससे बदमाशों की हिम्मत बढ़ गई। पुलिस ने अगर समय से कार्रवाई की होती तो पत्रकार की जान नहीं जाती।


सपा देगी 2 लाख, सरकार दे 25 लाख
अखिलेश ने कहा कि सपा पत्रकार विक्रम के परिवार को दो लाख रुपये की मदद देगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जोशी के आश्रितों को 25 लाख रुपये भाजपा सरकार दे। उन्होंने कहा कि इससे पहले कई पत्रकारों की निर्मम हत्या की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, उससे पुलिस की भूमिका संदिग्ध हो चली है। अपराधियों व पुलिस में साठगांठ के मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed