{"_id":"5c7d7d05bdec2214516f37e3","slug":"mp-vk-singh-struck-in-jam-on-gt-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर छह घंटे लगा जाम, सांसद वीके सिंह भी फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर छह घंटे लगा जाम, सांसद वीके सिंह भी फंसे
Tue, 05 Mar 2019 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
जाम
महाशिवरात्रि के चलते सोमवार को जीटी रोड पर पांच से छह घंटे जाम लगा। करीब 10 मिनट तक केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद वीके सिंह का काफिला भी जाम में फंसा रहा। वहीं, ट्रैफिक पुलिस द्वारा किया गया डायवर्जन प्लान भी पूरी तरह से फेल साबित हुआ।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर ट्रैफिक पुलिस ने जीटी रोड पर दूधेश्वर नाथ मंदिर फ्लाईओवर की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्जन किया था। इसके चलते गौशाला फाटक की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया, जिन्हें वापस भेजा गया। इसके चलते सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
इस बीच चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें वाहन रेंगते रहे। वहीं, दोपहर करीब एक बजे सांसद वीके सिंह का काफिला भी वहां से होकर गुजरा तो उन्हें भी जाम का सामना करना। हालांकि बाद में उनके पुलिसकर्मियों ने गाड़ी से उतरवाकर जाम खुलवाया और वह वहां से निकल पाए।
विज्ञापन
उधर एसपी ट्रैफिक श्याम नारायण सिंह का कहना है कि हर शिवरात्रि पर डायवर्जन किया जाता है। भारी वाहनों को आंबेडकर रोड से होते हुए निकाला गया है। वहीं, दोपहर के बाद डायवर्जन हटा दिया गया, जिससे जाम खुल सका।