फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mp security personal and his gun fond missing in delhi

सांसद का सुरक्षाकर्मी गायब, मिलने पर खोला दूसरा ही राज

Wed, 23 Sep 2015 02:22 PM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 02:22 PM IST
विज्ञापन
mp security personal and his gun fond missing in delhi

भाजपा सांसद की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के सिपाही की पिस्टल व 12 कारतूस गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिस्टल व कारतूस के साथ सिपाही भी गायब हो गया था।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट से सिपाही को  पुलिस रिमांड पर लेकर पिस्टल की बरामदगी के प्रयास किए गए।
विज्ञापन


लेकिन पिस्टल बरामद नहीं हो सकी। मंगलवार को सिपाही को पटियाला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बिहार से भाजपा के लोकसभा सांसद डॉ. भोला सिंह लोधी एस्टेट में रहते हैं। दिल्ली पुलिस का सिपाही प्रकाश चंद उनकी सुरक्षा में तैनात था।

वह दिल्ली पुलिस की वीआईपी सिक्युरिटी यूनिट में ई-ब्लॉक में तैनात था। जी-ब्लॉक न्यू विजय नगर, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी प्रकाश चंद 10 सितंबर को अचानक 9 एमएम की सरकारी पिस्टल व 12 कारतूस के साथ गायब हो गया।

शराब पीकर किया था हुड़दंग

mp security personal and his gun fond missing in delhi

उसने 10 सितंबर को ही पिस्टल व 12 कारतूस मालखाने से अपने नाम जारी करवाए थे। उसके गायब होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

सिपाही को तलाशा गया, मगर वह कहीं नहीं मिला। 18 सितंबर को प्रकाश चंद अचानक वापस आ गया। इसके बाद ई-ब्लॉक मालखाना प्रभारी उसे लेकर तुगलक रोड थाने पहुंचे।

तुगलक रोड थाना पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्जकर प्रकाश चंद को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही ने पूछताछ में बताया कि दस सितंबर को उसने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शराब पीकर दोस्तों के साथ नशे में हुड़दंग किया था।

आशंका व्यक्ति की जा रही है कि नशे की हालत में होने से किसी ने उसकी पिस्टल व कारतूस चुरा लिए।  सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed