फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mp mahesh sharma says night out for girls in not in indian culture

'लड़कियों का रात में बाहर जाना हमारी संस्कृति नहीं'

Sat, 19 Sep 2015 11:39 AM IST
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:39 AM IST
विज्ञापन
mp mahesh sharma says night out for girls in not in indian culture

गौतमबुद्ध नगर से भाजपा सांसद डॉक्टर महेश कुमार ने लड़कियों के बाहर जाने को भारतीय संस्कृति के खिलाफ वाले अपने बयान पर सफाई दी है। महेश ने कहा कि उन्होंने कभी भी लड़के और लड़की के बीच में अंतर नहीं किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं खुद एक लड़की और लड़के का पिता हूं। मैंने कभी नहीं कहा कि लड़कियों को रात में घर से नहीं निकलना चाहिए।

डॉ. कलाम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। क्या कलाम जी मुस्लिम नहीं थे या वो मानवतावादी नहीं थे।

मैंने कहा था कि हम हिंदू-मुस्लिम के आधार पर रोड का नाम नहीं बदल रहे। इसे मीडिया ने गलत तरीके से पेश किया।

भारतीय संस्कारों में महिलाएं रात में बाहर नहीं जाती

mp mahesh sharma says night out for girls in not in indian culture

एपीजे अब्दुल कलाम पर टिप्पणी करने के बाद कि 'वो एक मुस्लिम होते भी एक राष्ट्रवादी थे', केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने एक और विवादित बयान दे दिया है।

इस बार उन्होंने लड़कियों के रात में घर से निकलने के बारे में बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 'लड़कियां रात में घर से बाहर निकलना चाहती हैं वो कहीं और सही होगा लेकिन ये भारतीय संस्कारों का हिस्सा नहीं है।'

पहली बार गौतमबुद्ध नगर से सांसद बने 54 वर्षीय महेश शर्मा अपने भड़काऊ और भारतीय संस्कृति से संबंधित बयानों को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'कुछ दिनों के मीट बैन में क्या आपत्ति है?'

mp mahesh sharma says night out for girls in not in indian culture

एक न्यूज चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने अपने और आरएसएस के लंबे साथ के बारे में कहा कि क्या आरएसएस ने कोई राष्ट्रविरोधी काम किया है?

तो फिर आरएसएस की आलोचना क्यों करना? उन्होंने पूछा कि आखिर आरएसएस से राष्ट्रीय नीतियों के बारे में चर्चा करने में क्या बुराई है?

कुछ राज्यों में किए गए मीट बैन पर अपनी सहमति जताते हुए वो बोले कि आखिर कुछ दिनों के लिए मीट बैन करने में क्या आपत्ति है, अगर इससे हम किसी समुदाय के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं तो?

उन्होंने पलटकर पूछा कि क्या हम नवरात्रि और रमजान के दौरान कु‌छ चीजों पर बैन नहीं लगाते? तो अगर हम जैन समुदाय के कहने पर दस दिन का बैन लगा भी देते हैं तो क्या परेशानी है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed