फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MP Dhananjay Singh got interim bell

छह माह बाद मिली बीएसपी सांसद को जमानत

Wed, 16 Apr 2014 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Apr 2014 05:08 PM IST
विज्ञापन
MP Dhananjay Singh got interim bell

दुष्कर्म मामले में जौनपुर के सांसद धनंजय सिंह को करीब छह माह बाद अंतरिम जमानत मिल गई। महिला सारे आरोपों से पहले ही मुकर चुकी है। आरोपी सांसद दुष्कर्म मामले में नवंबर 2013 से न्यायिक हिरासत में था।

विज्ञापन


कड़कड़डूमा जिला अदालत की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सरिता बीरबल ने मंगलवार को धनंजय सिंह को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके व इतनी ही राशि के जमानती की शर्त पर बेल दी।
विज्ञापन


अदालत ने धनंजय को महिला व उसके परिजनों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से न मिलने की हिदायत भी दी है। साथ ही बिना अनुमति विदेश न जाने की शर्त भी अदालत ने लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने चार अप्रैल को अदालत में अपने बयान में दुष्कर्म व अन्य सभी आरोपों को नकार दिया था। उसने कहा था कि धनंजय ने उससे कभी दुष्कर्म नहीं किया और न ही कभी चोट पहुंचाई।


उसने पुलिस को जो बयान दिया था, वह तनाव की स्थिति में दिया था। ज्ञात हो कि रेलवे कर्मचारी मयूर विहार निवासी महिला ने 13 नवंबर 2013 को पांडव नगर थाने में शिकायत देकर धनंजय सिंह पर दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed