फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Movies will be shown in more than 100 schools and more than fifty villages

बाल फिल्म महोत्सव का आगाज आज, शहर-शहर, गांव-गांव दिखाई जाएंगी फिल्में

Wed, 14 Nov 2018 06:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 Nov 2018 06:46 AM IST
विज्ञापन
Movies will be shown in more than 100 schools and more than fifty villages
amar ujala foundation
अमर उजाला फाउंडेशन, बाल चित्र समिति के साथ मिलकर देश के करीब सौ से अधिक स्कूलों और पचास से अधिक गांवों में लाखों बच्चों को ‘बाल फिल्म महोत्सव’ के तहत बाल फिल्में दिखाने जा रहा है। 
विज्ञापन


इसका आगाज बाल दिवस से किया जा रहा है और यह सिलसिला अलगे महीनों में भी लगातार जारी रहेगा। फिलहाल इसकी शुरुआत वाराणसी, मेरठ, बागपत और मिर्जापुर जिले से की जा रही है। फिल्म महोत्सव में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्मों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


सुदूर ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को बेहतरीन फिल्में दिखाना ही इस फिल्म महोत्सव का विशेष उद्द्श्य है। इसके लिए जिन बाल फिल्मों को शामिल किया गया है उनमें हेडा होडा, कभी पास कभी फेल, कारामती कोट, मल्ली, कुत्ते की कहानी और छू लेंगे आसमान जैसी बीस से अधिक फिल्में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर फिल्म अपनी अलग कहानी से बच्चों के मन में गहराई से पैठ बनाती है और साथ-साथ एक बेहतरीन सीख देती है। हर फिल्म अपने में अलग-अलग विषय लिए हुए हैं। 

किसी फिल्म में देशभक्ति की कथा है तो किसी में किरदार अपने चरित्र से बच्चों के मन में बसे भूत-प्रेतों के डर को भगाता है। किसी फिल्म में दादी अपने अनुभवों की घुट्टी पिलाती नजर आती है तो कोई फिल्म अपने नन्हें सिपाही के किरदार से सबका मन मोह लेता है।

 कहीं रश्तों का ताना-बाना है तो कहीं कारामाती कोट की कहानी है। बाल चित्र समिति, भारत की हर फिल्म हंसाते-हंसाते बच्चों को कुछ नया करने और बेहतर शिक्षा प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed