{"_id":"b3be39d68a7c83102d1e46b119798465","slug":"movie-world-in-the-audi-fire-vajeer-spectator-ran-to-meet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूवी वर्ल्ड की ऑडी में आग, ‘वजीर’ देख रहे दर्शक भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूवी वर्ल्ड की ऑडी में आग, ‘वजीर’ देख रहे दर्शक भागे
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 13 Jan 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूवी वर्ल्ड मल्टीप्लेक्स की ऑडी वन के स्पीकर में मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। इस दौरान अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर स्टारर मूवी ‘वजीर’ चल रही थी।
कर्मचारियों ने फायर इस्टिंगग्विशर से आग पर काबू पा लिया, लेकिन फिल्म का शो बंद करना पड़ा। फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना नहीं दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फिल्म देखने के दौरान अचानक ऑडी के अंदर लगे स्पीकर ने आग पकड़ ली। करीब 50 लोग फिल्म देख रहे थे। लपटें उठती देख दर्शक ऑडी से बाहर निकल गए।
ऑडी टू में ‘बाजीराव मस्तानी’ देख रहे दर्शक भी निकल आए। आधे घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने फायर इस्टिंगग्विशर से आग बुझाई।
मल्टीप्लेक्स के जीएम निशांत चौधरी ने बताया कि आग बड़ी नहीं थी। शार्ट सर्किट से स्पीकर में लगी थी।
फायर ब्रिगेड को सूचना देने से पहले आग बुझा ली गई। शो बंद कर कुछ दर्शकों के टिकट के पैसे दे दिए गए, जबकि कुछ ने अगले शो में फिल्म देखी।
ऑटो में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
एसएच-57 पर चलते ऑटो में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ऑटो चालक और यात्रियों ने कूदकर जान बचाई। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गोल चक्कर दिल्ली की ओर से लोनी तिराहे जा रहे ऑटो में इंद्रा एंकलेव कालोनी के सामने अचानक आग लग गई। ऑटो चालक और यात्रियों ने कूदकर जान बचाई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।