फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Movement of the water crisis in Delhi, Chief Minister's High Level Meeting.

आरक्षण आंदोलन से दिल्ली में गहराया जल संकट

Sun, 21 Feb 2016 06:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Feb 2016 06:24 AM IST
विज्ञापन
Movement of the water crisis in Delhi, Chief Minister's High Level Meeting.

हरियाणा में जाट आरक्षण के मुनक नहर का पानी रोक जाने से दिल्ली में जल संकट उत्पन्न हो गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर चिंता तो जताई ही साथ ही सचिवालय में इसे लेकर हाई लेवल मीटिंग भी की।

विज्ञापन


बैठक के बाद जल मंत्री और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के चेयरमैन कपिल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बातचीत कर बीच का रास्ता निकालने का आग्रह किया है। वहीं, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को मौजूदा हालातों की जानकारी देते हुए समस्या के जल्द निदान की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में पानी लगभग खत्म हो चुका है।
विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने मुनक नहर का पानी बंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार प्लांट का बटन भी तोड़ दिया गया है। इससे पानी की लगभग 60 प्रतिशत आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार सात जल शोधक संयंत्रों में कच्चे पानी के स्रोत पूरी तरह से सूख चुके हैं। इन संयंत्रों से जुड़े जलाशयों में भी पानी नहीं रहा है। इसके चलते रविवार को संयंत्रों में पानी का उत्पादन नहीं हो सकेगा और लोगों के घरों में भी पेयजल आपूर्ति नहीं पहुंचेगी।

कोर्ट जाएगी दिल्ली सरकार

Movement of the water crisis in Delhi, Chief Minister's High Level Meeting.

समस्या का जल्द हल न निकाला गया तो दिल्ली में भारी जल संकट गहरा जाएगा। दिल्ली का वजीराबाद व चंद्रावल प्लांट बंद हो चुका है। यहां सप्लाई के लिए पानी नहीं है।

उत्तरी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली व सेंट्रल दिल्ली में जल संकट है। फिलहाल सिर्फ दो प्लांट ही चालू हैं। कपिल मिश्र ने बताया कि दिल्ली में गहराते जल संकट के कारण सरकार ने सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय लिया है। यदि ऐसे हालात कुछ और दिन रहे तो राजधानी में जल के साथ अन्य जरूरी चीजों का संकट गहरा जाएगा।

2011 में भी ऐसी स्थिति पैदा हो गई थी। उस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार को इससे निजात दिलाने को कहा था। इसके बाद ही स्थिति में सुधार आया था। लिहाजा स्थिति में सुधार के लिए सरकार जल्द ही सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

जलबोर्ड कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Movement of the water crisis in Delhi, Chief Minister's High Level Meeting.

जल संकट देखते हुए जलबोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों की रविवार की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। दिल्ली सरकार को आंदोलन जारी रहने पर जल संकट गहराने का अंदेशा है।

यही वजह है कि डीजेबी ने अपने सभी कर्मचारियों को रविवार को काम पर बुलाया है। उन्होंने बताया कि वरुणालय स्थित जलबोर्ड मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाया भी गया है। यहां से पूरी दिल्ली में सप्लाई होने वाले पानी पर नजर रखी जा रही है।

की जा रही पानी की राशनिंग
पानी की समस्या को ध्यान में रख बोर्ड ने राशनिंग का काम शुरू किया है। प्राइमरी यूजर में राशनिंग की जा रही है। पानी बर्बाद होने से बचाया जा रहा है। रविवार को सोनिया विहार व भागीरथी प्लांट में भी पानी की कमी हो जाएगी।

इसके कारण पूर्वी दिल्ली क्षेत्र भी प्रभावित होगा। हैदरपुर जल शोधन संयंत्र दिल्ली जल बोर्ड का सबसे बड़ा संयंत्र है। इस संयंत्र में मुनक नहर से ही पानी आता है। दिल्ली में इस संयंत्र ही प्रतिदिन 200 एमजीडी पानी की आपूर्ति होती है। नहर से पानी की आपूर्ति बंद होने से यह संयंत्र सीधे तौर पर प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed