'CISF नहीं, दिल्ली पुलिस को मिले मेट्रो की सुरक्षा का जिम्मा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार शहर के लोगों को और बेहतर सुरक्षा देने के ख्याल से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था को शहर की पुलिस के हाथों सौंपने का मन बना रही है।
शहरी विकास मंत्रालय में काम करने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि मंत्रालय ने गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि इसकी दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस को दे दी जाए।
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा व्यस्था का जिम्मा राज्य के अंतर्गत आता है इसलिए हमने यह कहा है कि इसकी जिम्मेदारी भी हमें ही मिलनी चाहिए।
मामलों को निपटाने में होगी सुविधा
उन्होंने कहा कि हमारा विचार है कि ना केवल दिल्ली मेट्रो ही बल्कि इस तरीके के सभी मेट्रो को वहां के राज्य पुलिस के जिम्मे ही होना चाहिए। राज्य की पुलिस को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
हालांकि, उन्होने माना कि अब तक इस प्रस्ताव को गृह मंत्रालय ने नहीं माना है। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की जिम्मेदारी सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्यूरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के कंधों में है। लेकिन मेट्रो के अंदर होने वाली किसी भी अपराध की जांच दिल्ली पुलिस ही करती है।
शहरी विकास मंत्रालय का मानना है कि सुरक्षा व्यवस्था किसी एक ही एजेंसी के पास होनी चाहिए, जिससे उससे जुड़े मामलों को निपटाने में आसानी हो।